Trending News: हिना खान का नजर आया क्यूट लुक, खतरों के खिलाड़ी 10 के कंटेस्टेंट ने की जमकर मस्ती

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 के शो के कंटेस्टेंट रोहित शेट्टी के साथ जहां फुल मस्ती करते हुए नजर आए। वहीं, हिना खान काफी क्यूट लुक में दिखाई दी। ऐसे ही जानिए टीवी की दुनिया से जुड़ी 5 बड़ी खबरें।

आज की खास खबरें (फोटो साभार- हिंदी रश)

नीलम शर्मा का हुआ निधन

दूरदर्शन (डीडी) समाचार की सबसे फेमस एंकर नीलम शर्मा (Neelum Sharma) का निधन हो गया है। वह कैंसर की बीमारी से पड़ित थी। दूरदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नीलम शर्मा (Neelum Sharma Passes Away) ने निधन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा – डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर नीलमम शर्मा का असामयिक निधन, ‘नारी शक्ति’ सम्मान सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ आदि कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

नच बलिए 9 के सेट पर फिर हादसा

नच बलिए 9 के सेट पर लगातार हादसे हो रहे हैं। एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के जख्मी होने के बाद अब रिहर्सल के दौरान सौरभ राज जैन (Sourabh Raaj Jain) की पत्नी रिधिमा जैन (Ridhima Jain) को गंभीर चोट आई, जिसके चलते उन्हें ठुड्डी पर टांके लगे हैं। इस हादसे के बाद भी कपल रुका नहीं और अपनी परफॉर्मेंस जारी रखी।

हिना खान का क्यूट लुक

एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ अभी न्यूयॉर्क में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। हिना खान अपने मस्ती करते हुए की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। तस्वीर में दोनों खूब मस्ती करते हुए नजर आए हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में हिना खान आइस्क्रीम खाती हुई दिखाई दी हैं। आप भी देखिए उनकी खूबसूरत और प्यारी तस्वीरें।

यहां देखिए हिना खान की तस्वीरें

एकता कपूर और मोना सिंह के बीच दरार

एकता कपूर की कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ उनकी अनबन की खबरें आईं, हालांकि वह खबरें गलत साबित हुईं, लेकिन अब एक्ट्रेस और उनकी बेस्ट फ्रेंड मोना सिंह (Mona Singh) के साथ उनके विवाद की खबर है जोरों पर है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता कपूर और मोना सिंह के बीच किसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। उनके बीच किस बात पर झगड़ा हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस बारे में ना ही एकता और ना ही मोना ने कोई बयान दिया है।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में कंटेस्टेंट का धमाल

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की शूटिंग बुल्गारिया में शुरू हो चुकी है। शो के एपिसोड की शूटिंग करने के दौरान सभी कंटेस्टेंट हाल ही में मस्ती करते हुए नजर आएं। दरअसल करिश्मा तन्ना ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर हाल ही में शेयर की थी, जिसमें वो बाकी कंटेस्टेंट और शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ मस्ती करती हुई नजर आईं। इस दौरान कॉमेडियन भारती सिंह भी उनके साथ नजर आईं।

कंटेस्टेंट की फुल मस्ती

यहां देखिए आज की खास खबरों से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।