Kasautii Zindagii Kay 2: हिना खान ने अपनाया बिहार का बेबाकपन और बंगाल की अदा, मिलिए नई कोमोलिका से

क्या आपने देखा Kasautii Zindagii Kay 2 में कैसे हुई कोमोलिका की एंट्री? यहां देखिये Latest Promo

  |     |     |     |   Updated 
Kasautii Zindagii Kay 2: हिना खान ने अपनाया बिहार का बेबाकपन और बंगाल की अदा, मिलिए नई कोमोलिका से
क्या आपने देखा Kasautii Zindagii Kay 2 में कैसे हुई कोमोलिका की एंट्री? यहां देखिये Latest Promo

फाइनली फैंस का इंतज़ार खत्म हुआ और टीवी की सबसे बड़ी विलेन कोमोलिका की एंट्री कसौटी में हो चुकी है| जी हाँ! फाइनली एकता कपूर ने रिवील किया अदा और नखरे से भरी कोमोलिका का पहला लुक..वेल सिर्फ लुक ही नहीं बल्कि इस बार एकता कपूर ने हिना खान का एक प्रोमो रिलीज़ किया है| और आपको जानकर बिलकुल भी हैरानी नहीं होगी का किरदार कौन निभा रहा है क्योंकि ये कोई और नहीं बल्कि हिना खान ही है| जी हाँ! बहुत टाइम से हम आपको यह बता रहे है कि हिना खान कोमोलिका बनने वाली है ऐसे में उनके फैंस को इस सीरियल में उनकी एंट्री का इंतज़ार था|

फिलहाल कसौटी को शुरू हुए तीन हफ्ते से भी ज्यादा का समय हो चूका है| इस सीरियल में पार्थ समथान और एरिका फर्नांडीस के बीच की जबरदस्त केमेस्ट्री लोगों को बहुत ही पसंद आ रही हैं| ऐसे में इस सीरियल में कोमोलिका आने के बाद हंगामा ही मचाने वाली है|

बता दें कि सालों तक सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में संस्कारी और सीधी साधी अक्षरा बहू बनकर हिना खान ने अबतक लोगों के मन में अपनी अच्छी छवि बनाई थी लेकिन पहली बार ऐसे होगा जब वो पर्दे पर निगेटिव किरदार प्ले करती हुई नज़र आने वाली है| अभी कुछ मिनट पहले ही एकता ने अपने सोशल मीडिया पर कसौटी जिंदगी के का नया प्रोमो रिलीज किया और फैंस के साथ सीरियल में उनकी एंट्री के पार्ट को दिखाया है|

प्रोमो की बात करें तो कोमोलिका अपनी गाड़ी से बीच बाजार में उतरती है जिसके बाद वहां के लोग उसे देखते ही रह जाते है| किसी के साथ से पानी-पूरी की पूरी टूट जाती है तो कोई आधी मूंछ उड़ा देता है| कोमोलिका के अंदाज को देखकर लोग हैरान हो जाते हैं| लेकिन कोमोलिका किसी की तरफ भी मुड़कर नहीं देखती है। इसके बाद दिखाया जाता है कि अनुराग और प्रेरणा एक साथ एक कोने में खड़े होते हैं| प्रेरणा अनुराग से विदा लेकर आगे बढ़ती है तो उसका दुप्पट्टा अनुराग की घड़ी में फंस जाता है| जिसके बाद कोमोलिका वहां पहुँच कर दुपट्टा छुड़ाती है और दोनों को अलग करती हैं| अब ऐसे में कोमोलिका की एंट्री से प्रेरणा और अनुराग की ज़िन्दगी में कौनसा नया तूफ़ान आने वाला है ये तो देखना बनता ही है|

लेकिन इस प्रोमो को देखने से ये बात तो साफ़ है कि हिना खान की इस शो में बहुत ही फ़िल्मी एंट्री हुई हैं| इस बार की कोमोलिका बिहार का बेबाकपन और बंगाल की अदा…के साथ है|  आपको कैसा लगा हिना खान का ये अंदाज़? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply