ट्रेंडिंग न्यूज़: कसौटी ज़िन्दगी की से लेकर खतरों के खिलाड़ी 9 तक, यहां पढ़ें 5 खास खबरें

वुमंस डे पर हिना खान को मिला बॉयफ्रेंड से ये सरप्राइज़, अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं मौनी रॉय पढ़ें ऐसी ही टीवी की खास खबरें

कसौटी ज़िन्दगी के (स्टार प्लस)

कसौटी में कोमोलिका के जाने से पहले होगी इनकी एंट्री, बदल जाएगी कहानी- कसौटी ज़िन्दगी से कोमोलिका की होने वाली है छुट्टी, जी हाँ! लेकिन उसके जाने से पहले इस शो में होने वाली है किसी ऐसे इंसान की एंट्री जो कोमोलिका पर ही भारी पड़ने वाला है| जी हाँ! दरअसल जल्द ही अमन गाँधी कसौटी ज़िन्दगी की में एंट्री लेने वाले हैं| और वो अनुराग बासु के अच्छे दोस्त का किरदार निभाने वाले हैं| इस शो में जब वो आएंगे तो वो अनुराग के सामने लाएंगे कोमोलिका के गहरे राज का पता| वो अनुराग के सामने कोमोलिका का ऐसा राज खोल देंगे जिसकी वजह से कोमोलिका को अनुराग की जिंदगी से निकलना होगा| इस न्यू एंट्री पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइये|

खतरों के खिलाड़ी के फिनाले में रोहित शेट्टी संग होंगे अक्षय कुमार- खतरों के खिलाड़ी का फिनाले कल होने जा रहा है| सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई हैं कि आखिर खतरों के खिलाड़ी का विनर कौन होगा? ऐसे में फैंस के लिए एक खुशखबरी है| इस शो के फिनाले में रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार एक साथ नज़र आने वाले हैं| बता दें रोहित शेट्टी से पहले इस शो को अक्षय कुमार ने ही होस्ट किया था| ऐसे में दोनों ही होस्ट्स को एक साथ फिनाले पर देखने के लिए इस शो के फैंस बहुत ही एक्साइटेड हैं| क्या आप खतरों के खिलाडी में अक्षय को देखने के लिए एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये|

वुमंस डे पर हिना खान को मिला बॉयफ्रेंड से ये सरप्राइज़

वुमंस डे के अवसर पर हिना खान को उनके बॉयफ्रैंड रॉकी की तरफ से एक बुके गिफ्ट में मिला| लेकिन हैरानी की बात ये हैं कि हिना खान को इसके बारे में पहले से ही पता चल गया था| जी हाँ! दरअसल हिना खान ने अपने घर में जाने से पहले इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा कि मुझे फ्लावर्स की स्मेल आ रही है चलिए देखते हैं क्या है? इसके बाद वो दरवाज़ा खोलती हैं तो उनके बॉयफ्रेंड रॉकी उनके फेवरेट लिलिस उन्हें गिफ्ट करते हैं|

अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बोलीं मौनी रॉय

मौनी रॉय अपने पर्सनल रेलशनशिप्स को लेकर बहुत कम बात करती हैं| लेकिन हाल में ही उन्होंने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की| मौनी रॉय ने कहा कि ‘ब्रेकअप के बाद मैं फिलहाल सिंगल हूं। मैं एक सही इंसान को ढूंढ़ रही हूं। मेरी लाइफ में लोग बहुत महत्त्व रखते हैं। मेरे पास टाइम है तो इसका मतलब ये नहीं है कि किसी को भी डेट करना शुरू कर दूं। फिलहाल मैं अपने करियर को लेकर बेहद ही खुश हूं और इसी पर पूरा ध्यान दे रही हूं।’ आपको बता दें मौनी रॉय और मोहित रैना ने देवों के देव महादेव शो के दौरान एक दूसरे को डेट किया था| हालाँकि थोड़े समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था|

मोहित मल्होत्रा पर टीना दत्ता ने लिया यु टर्न, भड़के अशोक पंडित

टीना दत्ता ने कुछ समय पहले मोहित मल्होत्रा पर गलत ढंग से छूने का आरोप लगाया था| हालाँकि बाद में उनके साथ काम करने की बात कही| ऐसे में अशोक पंडित उनपर भड़क गए हैं| उनका कहना है कि ऐसे लोग मी टू मोमेंट के महत्त्व को कम करते हैं| उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए|

यहां देखिये टीवी से जुड़ी एक और ख़बर-

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।