कवच 2 सीरियल का पहला टीजर कलर्स टीवी ने किया आउट, एक्ट्रेस दीपिका सिंह का दिखा बेहद ही अलग अंदाज

एकता कपूर के सीरियल कवच 2 की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें दीपिका सिंह का अंदाज बिल्कुल ही अलग नजर आ रहा है। सीरियल कवच महाशविरात्रि के प्रोमो में दीपिका सिंह महादेव की पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।

कवच 2 का टीजर आउट दीपिका सिंह का दिखा अलग अंदाज ( फोटो साभार- कलर्स टीवी)

एकता कपूर के सीरियल कवच 2 की पहली झलक जारी कर दी गई है। कवच 2 से जुड़े वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका सिंह बेहद ही अलग अवतार में नजर आ रही हैं। ऐसा अवतार आप दीपिका सिंह का पहले कभी नहीं देखा होगा। इस सीरियल के पहले सीजन में एक्टर मोना सिंह नजर आईं थी, लेकिन इस बार उनकी जगह दीपिका सिंह दिखाई दे रही हैं। दीपिका सिंह को आखिरी बार दीया और बाती हम सीरियल में देखा गया था।

कलर्स टीवी द्वारा सीरियल कवच 2 के पहले टीजर को रिलीज कर दिया गया है। टीजर में दीपिका सिंह महादेव की पूजा करती हुईं नजर आती हैं। टीजर के अंदर बैकग्राउंड में आवाज आती है कि इस मंदिर की मान्यता है कि जो कोई भी शिव की पूरे मन से आराधना करेगा। उसको अपना होने वाला जीवन साथी दिखाई देगा। तभी दीपिका सिंह को एक डरवानी सी आवाज सुनाई देती  है। जो कि कहती है कि मैं उस भयानक पहेली की वो कड़ी हूं जो काल बनकर खड़ी हूं। तभी आवाज आती है कि कैसे सांध्या अपने प्यार के लिए कवच बनकर खड़ी होगी।

यहां देखिए सीरियल कवच 2 का टीजर…

सीरियल का पूरा नाम कवच महाशविरात्रि रखा गया है। जोकि कलर्स टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। सबसे हैराने वाली बात ये है कि दीपिका सिंह का कवच 2 में भी वहीं नाम है जो कि दीया और बाती सीरियल में था संध्या। एकता कपूर के इस सीरियल में एक्टर नामिक पॉल दीपिका सिंह के साथ नजर आएंगे। एकता कपूर का ये सीरियल कब ऑन एयर होने जा रहा है, इसकी टाइमिंग क्या होगी इसके बारे में कोई भी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

यहां देखिए दीपिका सिंह से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।