KBC 10: आखिरी सवाल पर क्यों रुकी बिनीता जैन? इसलिए छोड़ा 7 करोड़ का लालच

क्या पता था बिनीता को उस सवाल का जवाब या किस्मत ने दिया साथ? यहां जानें क्या है पूरा सच

क्या पता था बिनीता को उस सवाल का जवाब या किस्मत ने दिया साथ? यहां जानें क्या है पूरा सच

बिनीता जैन कौन बनेगा करोड़पति यानी KBC 10 की पहली करोड़पति बन गयी है| एक करोड़ रुपये जीतकर करोड़पति बानी विनीता जैन के पास सात करोड़ रुपए जीतने का मौका था हालाँकि उन्होंने इस मौके को अपने हाथ से जानें दिया | केबीसी में अमिताभ बच्चन के सवाल तो खत्म हो गए लेकिन बाहर हमें मौका मिला बिनीता से ये सवाल करने का कि आखिर उन्होंने आखिरी सवाल का जवाब क्यों नहीं दिया| क्योंकि उन्होंने शो क्विट करने के बाद इस सवाल का जवाब बिल्कुल सही गेस किया था। इस सवाल पर बिनीता ने कहा, “मुझे उस सवाल का जवाब पता नहीं था| ये पूरी तरह से गेस किया गया जवाब था| इसलिए मैंने ये चांस लेना सही नहीं समझा और वैसे भी लालच बुरी बला है| ”

आपको बता दें शो में जैसे अमिताभ बच्चन ने बिनीता को बताया कि 7 करोड़ के लिए दिया गया जवाब सही था तो दर्शकों की सांसे थम गईं, मुंह पर हाथ पड़ गए। दरअसल, बिनीता जैन ने एकदम सही जवाब गेस किया था लेकिन रिस्क ना उठाने के कारण उनको सात करोड़ रुपए से हाथ धोना पड़ा। इससे भी दुखद इनके परिवार की कहानी है।

जानकारी के मुताबिक, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-10 की पहली करोड़पति का दर्जा बिनीता जैन ने हासिल कर लिया है। लेकिन अंतिम सवाल ने उनको घनचक्कर में डाल दिया। ये सवाल हालांकि इतिहास से जुड़ा था। इसका जवाब बिनीता जैन ने विश्वास के साथ नहीं दिया था। इसलिए उनको गेस करने का विकल्प दिया गया था। इसके बाद उनका अंदाजा भी सही साबित हुआ लेकिन क्या करें… आखिरकार एक करोड़ के साथ ही उनको गेम छोड़ना पड़ा।

ये था आखिरी सवाल
‘कौन बनेगा करोड़पति’ को हॉस्ट कर रहे बिग बी अमिताभ बच्चन ने बिनीता जैन के सामने सात करोड़ रुपए का सवाल रखा। सवाल था-1867 में किसने पहला स्टॉक टिकर का अविष्कार किया था? इसके चार विकल्प एडवर्ड कैलहन, थॉमस एडिसन, डेविड गेस्टेटनर और रॉबर्ट बार्कले दिया गया था। इसका सही जवाब एडवर्ड कैलहन है जो कि बिनीता जैन ने भी सही गेस किया था।

आतंकियों ने किया अगवा
करोड़पति बनीं बिनीता जैन की कहानी आम लोगों की तरह नहीं है। इनकी कहानी बेहद ही दर्दनाक है। कहानी सुनकर अमिताभ बच्चन भी प्रेरित हो गए हैं। बिनीता बतातीं हैं कि इनके पति को 2003 में अगवा कर लिया गया। हालांकि इससे संबंधित केस दर्ज कराया गया। लेकिन उनके पति का कुछ पता नहीं चल पाया। अभी तक वह इंतजार कर रही हैं।

बिनीता ऐसे चलाती हैं परिवार
बिनीता जैन के फेसबुक प्रोफाइल को देखकर पता चलता है कि वह बच्चों के साथ खुशनुमा जीवन व्यतीत कर रही हैं। इनके दो बच्चे (एक बेटा और बेटी) हैं। ये गुवाहटी में कोचिंग संस्थान की शिक्षक हैं। शिक्षक होने के कारण इनका लगाव पढ़ाई से हमेशा बना रहा। शायद यही वजह रही कि बिनीता ने अपने मेहनत के बदौलत केबीसी में जगह बनाई। इनके पिता का नाम कमल जैन है। 2003 में उनके पति एक बिजनेस ट्रीप पर गए थे लेकिन आज तक लौट कर ना आए। तबसे वह संघर्ष के साथ परिवार को चला रही हैं।

KBC 10 ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक बिहार और गुजरात के प्रतियोगी ने 25 लाख रुपए जीते हैं। बिहार के भागलपुर निवासी सोमेश कुमार चौधरी और गुजरात के संदीप सवालिया ने 25 लाख रुपए जीतकर गेम से क्वीट कर गए। पिछले सीजन में झारखंड के जमेश्दपुर निवासी अनामिका ने एक करोड़ रुपए जीते थे। हालांकि वह जैकपॉट सवाल का रिस्क नहीं उठाई थी। केबीसी के इतिहास की बिनीता जैन पांचवीं महिला है जिन्होंने एक करोड़ रुपए जीता है।

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।