एकता कपूर ने ‘कहने को हमसफर है 2’ का प्रोमो किया जारी, इस अंदाज में नजर आएंगे रोनित रॉय-मोना सिंह

एकता कपूर के सीरियल कहने को हमसफर है के दूसरे सीजन में रोनित रॉय, मोना सिंह और गुरदीप कोहली नजर आएंगे। सीरियल के पहले प्रोमो में मोना सिंह जो की अनन्या का किरदार निभा रही हैं, वहां यह बताएंगी कि आखिर उसने रोहित से शादी क्यों की।

कहने को हमसफर है में रोनित रॉय और मोना सिंह

एकता कपूर के सीरियल कहने को हमसफर है सीजन 2 फिर से शुरु होने वाला है। इस बार ये सीरियल एक बड़े ट्विस्ट के साथ शुरु होगा, जिसकी जानकारी खुद एकता कपूर ने दी है। अल्ट बालाजी पर 14 फरवरी को आने वाले इस सीरियल में प्यार की अलग परिभाषा बताई जाएगी। एकता कपूर ने कहने को हमसफर है के दूसरे सीजन के दो प्रोमो जारी करते हुए कई बाते कहीं। इस बार एकता कपूर के सीरियल में प्यार साथ होने के बावजूद भी प्यार की कमी को दिखाया जाएगा।

एकता कपूर के सीरियल कहने को हमसफर है के दूसरे सीजन में रोनित रॉय (रोहित), मोना सिंह (अनन्या) और गुरदीप कोहली (पूनम) नजर आएंगे। सीरियल के पहले प्रोमो में मोना सिंह जो की अनन्या का किरदार निभा रही हैं, वहां यह बताएंगी कि आखिर उसने रोहित से शादी क्यों की। मोना प्रोमो में कहती हई नजर आती है,’ क्या शादी के बाद मेरा और रोहित का रिश्ता और भी ज्यादा उलझ गया है। मैं ने रोहित से शादी इसलिए नहीं की क्योंकि मुझे उसकी जरूरत थी। प्यार करती हूं मैं उससे, लेकिन उसने यदि इस रिश्ते के महत्व को ही नहीं समझा तो क्या ये शादी सही में लायक है?’

यहां देखिए कहने को हमसफर है 2 का प्रोमो…

वहीं, सीरियल के दूसरे प्रोमो में रोनित रॉय जो कि रोहित के किरदार में नजर आ रहे हैं वह कहते हैं,’ जब पूनम के साथ था तो सारी खुशियां अनन्या में नजर आती थी, लेकिन जब अनन्या के साथ हूं तो पता नहीं क्यों कमी सी महसूस होती है। क्यों दिल जो चाहता है उसे पाकर भी वह खुश नहीं रहता? आपको बताते चलें कि कहने को हमसफर है का पहला सीजन रोहित और पूनम के रिश्ते के खत्म होने के साथ एंड हुआ था, जिसके बाद सीरियल में रोहित अनन्या से शादी कर लेता है? ऐसे में आने वाले नए सीजन में लोगों को क्या नजर आता है वो देखने लायक होगा।

यहां देखिए सीरियल कहने को हमसफर है से जुड़े हुए पोस्ट

यहां देखिए एकता कपूर की तस्वीर

देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी हुई खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।