Khatron Ke Khiladi 12: कनिका मान, चेतना पांडे और एरिका पैकर्ड का बिकिनी लुक, फोटोज हुईं वायरल

छोटे परदे के सबसे बड़े रियलिटी शोज में से एक 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार शो में टीवी की दुनिया के कई फेमस एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में सभी सेलेब्स टास्क करने के साथ एक दूसरे संग खूब मस्ती भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं।

कनिका मान, चेतना पांडे और एरिका पैकर्ड

Khatron Ke Khiladi 12: छोटे परदे के सबसे बड़े रियलिटी शोज में से एक ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार शो में टीवी की दुनिया के कई फेमस एक्ट्रेसेस नजर आएंगी। साउथ अफ्रीका के केप टाउन में सभी सेलेब्स टास्क करने के साथ एक दूसरे संग खूब मस्ती भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं।

खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12) की गॉर्जियस कंटेस्टेंट्स में से कनिका मान (Kanika Mann), चेतना पांडे (Chetna Pande) और एरिका पैकर्ड (Erika Packard) ने बिकिनी लुक शेयर किया है। सोशल मीडिया पर ये बिकिनी लुक तेजी से वायरल हो रहा है। चेतना पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बीच पर चिल करते हुए सिजलिंग फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं।

चेतना पांडे प्रिंटेड फ्रंट कटआउट मोनोकनी पहनें फैंस के दिलों पर कहर बरपा रही हैं। वहीं एरिका पैकर्ड व्हाइट स्ट्रैप्लेस बिकिनी में जलवा बिखेर रही हैं। जबकि कनिका मान ऑरेंज बिकिनी में किलर लग रही हैं।

खतरों के खिलाड़ी 12 की तीनों डीवाज बीच लुक में बेहद बोल्ड पोज देते हुए नजर आ रही हैं। चेतना पांडे ने अपनी गर्ल गैंग संग बीच पर चिल करते हुए एक स्लो मोशन वीडियो भी शेयर किया है। फोटोज और वीडियोज में तीनों सेलेब्स का बेहद सिजलिंग लुक देखने को मिल रहा है।

इस बार खतरों के खिलाड़ी 12 में प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, रुबीना दिलैक , राजीव अदातिया, चेतना पांडे, तुषार कालिया, जन्नत जुबैर सहित कई और सेलेब्स नजर आ रहे हैं। फैंस अब शो के ऑन एयर होने का बेकरारी से इंतजार कर रहे हैं।

Vicky Kaushal-Katrina Kaif की लाइफ के बीच में आ गई ‘वो’, अब कैटरीना ने सोशल मीडिया पर दिया जवाब

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.