खतरों के खिलाड़ी 9 के फाइनल में पहुंचे ये 6 सितारे, कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया शो जीतने का अनोखा टोटका

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में इस बार जो 6 कंटेस्टेंट पहुंचे है उनमें से दो फीमेल कंटेस्टेंट भी मौजूद है। फाइनालिस्ट के तौर पर पुनीत पाठक, भारती सिंह, शमिता शेट्टी, आदित्य नारायण, एली गोनी और रिद्धिमा पंडित

  |     |     |     |   Updated 
खतरों के खिलाड़ी 9 के फाइनल में पहुंचे ये 6 सितारे, कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया शो जीतने का अनोखा टोटका
रोहित शेट्टी के साथ पुनीत पाठक और एली गोनी (फोटो साभार - ट्विटर)

कलर्स टीवी पर आने वाले रियलिटी शो खतरो के खिलाड़ी सीजन 9 का ग्रैंड फिनाले जल्द ही होने जा रहा है। इस शो के फाइनालिस्ट के तौर पर पुनीत पाठक, भारती सिंह, शमिता शेट्टी, आदित्य नारायण, एली गोनी और रिद्धिमा पंडित सामने आएं हैं। खतरनाक स्टंट्स को पार करते हुए ये कंस्टेंट इस सीजन की शान बने हैं। हाल ही में इस शो के अंदर आदित्य नारायण चौथे फाइनालिस्ट के तौर पर चुने गए थे। इसके साथ ही भारती सिंह फिनाले जीतने का टोटके अब शो के आने वाले एपिसोड में बताती हुई नजर आएंगी।

दरअसल कलर्स टीवी द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें भारती सिंह शमिता शेट्टी के साथ-साथ बाकी कंटेंस्टेंट को शो जीतने के टोटके बात रही हैं। भारती सिंह के टोटके के बारे में जानकर सभी कंटेंस्टेंट जोर-जोर से हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां भारती एली गोनी को मुर्गी को दूध पीलने का टोटका बताती है। तो वहीं, शमिता शेट्टी को सीजन 8 के विनर शांतनु माहेश्वरी के नाक के बालों का ताबीज बनाकर पहनने की सलाह देती हुई भारती नजर आती हैं।

यहां हमने बात की अभी तक की इस शो में होने वाले हंसी मजाक की। लेकिन इस शो के टॉप 6 तक पहुंचना भी अपने आप में एक बड़ी बात है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि किन खतरनाक स्टंट्स को पार करते हुए शो के ये कंटेस्टेंट फिनाले तक पहुंचे हैं। इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। कलर्स टीवी द्वारा शो के कुछ खतरनाक स्टंट्स का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि इस सीजन के सबसे खतरनाक स्टंट अब तक के कौन-कौन से थे।

यहां देखिए भारती सिंह का टोटका वाला वीडियो

अब बारी आती है एक -एक करके सभी कंटेस्टें के बारे में जानने की। सबसे पहले बात करते है शो की सबसे हंसमुख कंटेस्टेंट भारती सिंह की। भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी के साथ की थी और आज हर कोई जानता है कि उनकी पहचान क्या है। भारती सिंह का जन्म पंजाब के अमृतसर में 3 जुलाई 1986 में हुआ था। 2008 के अंदर वो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में नजर आईं थी। वहीं, खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 से पहले कई रियलिटी शो में भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ नजर आ चुकी हैं। भारती सिंह इस शो के अलावा अभी द कपिल शर्मा शो सीजन 2 में भी नजर आ रही हैं। जहां वो तितली का किरदार निभा रही हैं।

रिद्धिमा पंडित

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने अपने टीवी करियर शुरुआत बहू हमारी रजनीकांत सीरियल से की थी। इस सीरियल में उन्होंने एक रोबोट की भूमिका निभाई थी। रिद्धिमा पंडित का जन्म मुंबई में 25 जून 1990 में हुआ था। खतरों के खिलाड़ी 9 उनका टीवी पर दूसरा शो बताया जा रहा है। रिद्धिमा पंडित को लेकर ऐसी खबरें भी आ रही है कि उन्होंने एकता कपूर के सीरियल नागिन के चौथे सीजन के लिए ऑडिशन दिया है।

पुनीत पाठक

पुनीत पाठक एक इंडियन कॉरियोग्राफर होने के साथ फिल्म एक्टर भी हैं। पुनीत पाठक का जन्म मुंबई में 1 नवंबर 1987 को हुआ था। पुनीत को असली पहचान डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस से मिली थी। इसके बाद आगे जाकर उन्होंने फिल्म एबीसीडी में काम किया था। साथ ही वो डांस के एक और मंच पर कदम थिरकते हुए नजर आएं थे। झलक दिखलाजा में वो एक कॉरियोग्राफर के तौर पर लोगों को दिखाई दिए थे। इसके साथ ही वो डांस प्लस 4 के जज भी रह चुके हैं।

शमिता शेट्टी

फिल्म मोहब्ब्तें से बॉलीवुड की दुनिया में शमिता शेट्टी ने कदम रखा था। शमिता शेट्टी का जन्म 2 फरवरी 1979 में हुआ था। इसके बाद शमिता शेट्टी को 2009 में बिग बॉस सीजन 3 में देखा गया था। ऐसे में खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 उनका दूसरा रियलिटी शो है। इस शो के फिनाले तक पहुंचने पर शमिता शेट्टी ने एक तस्वीर टिकट टू फिनाले के साथ शेयर की थी। हाल ही में वो अपनी फैंस के साथ किए गए बर्ताव को लेकर सुर्खियों में थी।

आदित्य नारायण

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म रंगीला से आदित्य नारायण बॉलीवुड में आएं थे। इसके बाद वो फिल्म शापित में दिखाई दिए थे, लेकिन म्यूजिक की दुनिया में उन्होंने नेपाली मूवी मोहिनी के साथ कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को कुछ बेहतरीन गाने भी दिए। बाद में टीवी की दुनिया में कदम रखते हुए आदित्य नारायण 2007 में सा रे गा मा पा के होस्ट बने थे। आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण बेहद ही फेमस सिंगर हैं। फिलहाल आदित्य खतरों के खिला़ड़ी सीजन 9 के चौथे फाइनालिस्ट बने हैं।

एली गोनी

अब बारी आती है एली गोनी की। एली गोनी का जन्म 25 फरवरी 1991 को जम्मू और कश्मीर के भद्रवाह में हुआ था। ये रियलिटी शो स्पिट्जविलाके चलते लाइमलाइट में आएं थे। बाद में एक्टर सीरियल कुछ तो है तेरे मेरे दरमियां में लीड रोल में दिखाई दिए थे। इस वक्त एली गोनी रोमी भल्ला बनकर स्टार प्लस के फेमस सीरियल ये है मोहब्बते में नजर आ रहे हैं। साथ ही वो रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के भी फाइनालिस्ट बन चुकें हैं।

यहां देखिए भारती सिंह से जुड़ा हुआ वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , ,

Leave a Reply