खतरों के खिलाड़ी 9: भारती सिंह और शमिता शेट्टी की बिगड़ी सूरत, बाकी लोगों ने लिए मज़े

खतरों के खिलाड़ी सीज़न 9 में इस बार रोहित शेट्टी ने दिया एक टास्क, भारती सिंह और शमिता शेट्टी का बुरा हुआ हाल

भारती सिंह (कलर्स)

टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर नज़र आने वाला शो खतरों के खिलाड़ी का 9वां सीजन ऑडिएंस को बहुत ही पसंद आ रहा है| जबसे ये शो शुरू हुआ है तबसे टीआरपी की लिस्ट में लगातार टॉप पर बना हुआ है| शो का कॉन्सेप्ट ऑडिएंस को बहुत अच्छा लग रहा है और इसकी वजह है कि टीवी पर छोटी-छोटी बातों पर रो देने वाले इन सितारों को बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना करना है और अपनी बहादुरी दिखानी है|खतरों के खिलाड़ी में टीवी कुछ जाने माने एक्टर्स और अलग अलग फिल्ड के जाने माने लोग खतरों से खेलते हुए नज़र आते है | खतरों के खिलाड़ी सीज़न 9 रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं|

इस शो में भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया की जोड़ी बनी हुई है| फेवरेट कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया एक से बढ़कर एक टास्क एक साथ करती हुई नजर आती हैं| हाल में ही रोहित शेट्टी ने भारती सिंह और हर्ष को एक ऐसा टास्क दिया जिसमें वो तो खूब रोती हैं लेकिन बाकी सभी को खूब रोना आता है| जल्द ही ऑडिएंस को आने वाले एक एपिसोड में ये टास्क देखने को मिलेगा जहां भारती सिंह और शमिता शेट्टी को उनके पार्टनर्स मेकअप करेंगे|

इस टास्क में करना ये था कि भारती और हर्ष के अलावा शमिता शेट्टी और पुनीत पाठक को दो जोड़ियों में बाँट दिया गया था| हर्ष और पुनीत को कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट्स दिए गए थे और उन्हें अपने जोड़ीदार को लगाकर सुंदर बनाना था| लेकिन रोहित शेट्टी के इस शो में सीरियल से भी ज्यादा ट्विस्ट होते हैं | हर्ष और पुनीत की आंखों पर पट्टी बांधी गई थी और वो मेकअप उन्हें बिना देखे लगाना था|

यहां देखिये ये वीडियो-

 

दोनों ने बिना देखे भारती और शमिता का मेकअप किया जिसे देखकर बाकी सभी कंटेस्टेंट्स हंसने लगे| खतरों के खिलाड़ी 9 में भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, विकास गुप्ता, जैन इमाम, शमिता शेट्टी, जस्मिन भसीन, एस.श्रीसंत, आदित्य नारायण, अली गोनी, ऋद्धिमा पंडित और पुनीत पाठक जैसे कलाकार शामिल हैं|

 

यहां देखिये हिंदीरश  का लेटेस्ट वीडियो-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।