खतरों के खिलाड़ी 9: रोहित शेट्टी के दिए टास्क से जैस्मिन भसीन के निकले आंसू, डरते हुए बोलीं- मैं मर जाऊंगी

कलर्स  टीवी द्वारा खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 शो के आने वाले एपिसोड की कुछ झलक शेयर की गई है। खतरों के खिलाड़ी  से जुड़े वीडियो में दिखाया जाता है कि जैस्मिन के सामने होस्ट रोहित शेट्टी एक टास्क रखते हैं।

खतरों के खिलाड़ी 9 में जैस्मिन भसीन ( ट्विटर)

टीवी टीआरपी रेटिंग लिस्ट में इस वक्त शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 धमाल मचा रहा है। हर नए एपिसोड में इस शो के अंदर कुछ न कुछ दिलचस्प देखने को मिलता ही रहता है। इस बार भी कुछ नया होने वाला है। रोहित शेट्टी शो के आने वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट जैस्मिन भसीन को एक ऐसा टास्क देंगे, जिसके देखकर उनका रोना निकल जाएगा। जैस्मिन की हालत को देखकर शो के बाकी कंटेस्टेंट उनके मजे लेते हुए नजर आएंगे।

कलर्स  टीवी द्वारा शो के आने वाले एपिसोड की कुछ झलक शेयर की गई है। खतरों के खिलाड़ी  से जुड़े वीडियो में दिखाया जाता है कि जैस्मिन के सामने होस्ट रोहित शेट्टी एक टास्क रखते हैं। टास्क के अंदर दो सांपों का इस्तेमाल होता देख जैस्मिन की हालत खबर हो जाती है। जैस्मिन टास्क करने से मना कर देती है। रोते-रोते वो रोहित शेट्टी से कहती है कि सर मैं मर जाऊंगी। बस इतना सुनते ही वहां मौजूद सभी कंटेस्टेंट जोर-जोर से हंसने लगते हैं। भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी जैस्मिन को बहुत समझते हैं, लेकिन वो नहीं मानती। ये सब होता देख रोहित शेट्टी जोर-जोर हंसने लग जाते हैं।

यहां देखिए आने वाले एपिसोड की झलक…

टीवी टीआरपी लिस्ट में शो ने मचाया तुफान

इस बार की  टीवी टीआरपी लिस्ट में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी ने फिर से कमाल दिखाया है। टॉप पोजीशन हासिल करते हुए शो ने हैट्रिक बना ली है। ऐसा शायद इसलिए क्योंकि रोहित शेट्टी नए-नए टास्क लाकर लोगों को बोर नहीं होने देते। वहीं, ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट में ये शो कुछ खास कमाल नहीं दिखाया पाया है। बल्कि इस बार इस लिस्ट में कपिल शर्मा के द कपिल शर्मा शो को पछाड़कर सोनी टीवी का सीरियल आगे आया है।  उस सीरियल का नाम ये उन दिनों की बात है। हम उम्मीद करते है कि ऑनलाइन टीआरपी लिस्ट में ये शो कमाल जरूर दिखाएगा।

यहां देखिए खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 से जुड़े पोस्ट

शो में दिखता है कंटेस्टेंट का दम

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।