‘खतरों के खिलाड़ी’ फेम शमिता शेट्टी के साथ हुई बदसलूकी, उनके ड्राइवर को मारा थप्पड़

एक अधिकारी के मुताबिक  शमिता शेट्टी कुछ पर्सनल काम के लिए ठाणे पहुंची थी और यह घटना दोपहर लगभग 1.30 बजे पर घटी। जब सावंत ने कार को पहुंचे नुकसान को देखने के लिए कार रोकी,  तभी कुछ लोगों ने उनसे झगड़ा करना शुरु कर दिया।

शमिता शेट्टी के साथ बदसलूकी

मंगलवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी को ठाणे के विवियाना मॉल के पास एक रोड रेज की घटना में मौखिक रूप से दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा। दरअसल एक आदमी ने शमिता शेट्टी की गाड़ी में अपनी कार घुसा दी, जिसके बाद इतना बड़ा बवाल हो गया| जब उनके ड्राइवर दर्शन सावंत ने कार को पहुंचे नुकसान को देखने के लिए कार रोकी, तो वो आदमी अपने दोस्त के साथ मिलकर उनसे झगड़ा करने लगा।

दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पुलिस ने फिलहाल इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है उनकी गाड़ी की डिटेल दर्शन सावंत ने रबोड़ी पुलिस स्टेशन में शिकायत के दौरान दी है। एक अधिकारी के मुताबिक  शमिता शेट्टी कुछ पर्सनल काम के लिए ठाणे पहुंची थी और यह घटना दोपहर लगभग 1.30 बजे पर घटी। जब सावंत ने कार को पहुंचे नुकसान को देखने के लिए कार रोकी,  तभी कुछ लोगों ने उनसे झगड़ा करना शुरु कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ। भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 323, 504, 506, 427 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने फिलहाल दुर्घटना में शामिल कार की पहचान कर ली गई है।

आपको बताते चलें कि इस वक्त शमिता शेट्टी कलर्स टीवी पर आने वाले शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आ रही हैं। खतरों के खिलाड़ी में वह  वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आई हैं।  शमिता शेट्टी के शो में आने से  बाकी के कंटेस्टेंट इनसिक्योर हो गए हैं और इसे ठीक नहीं मान रहे हैं। शमिता शेट्टी वैसे तो पहले ही इस शो का हिस्सा बनने वाली थी, लेकिन डेंगू होने के चलते वो ऐसा नहीं कर पाईं। शमिता शेट्टी खतरों के खिलाड़ी 9 के बाकी कंस्टेटंट और होस्ट रोहित शेट्टी के साथ खूब धमाल करेंगी।

यहां देखिए शमिता शेट्टी से जुड़े हुए पोस्ट

खतरों के खिलाड़ी में ऐसे स्टंट करती हैं शमिता शेट्टी

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।