सलमान खान का शो ‘दस का दम’ जल्द टीवी पर, ये होंगे पहले मेहमान

सलमान खान के शो दस का दम के पहले मेहमान ये होंगे

सलमान खान के शो दस का दम के पहले मेहमान ये होंगे

सलमान खान का फेमस टीवी गेम शो ‘दस का दम’ जल्द ही टीवी पर आने वाला है| ऐसी खबरें आ रही हैं कि ये शो अगले महीने की चार तारीख़ से ऑन एयर होगा। यही नहीं बल्कि ये शो एक हफ्ते में पांच दिन दिखाया जाने वाला है| वैसे अभी तक इस बारे में ऑफिशियल अनाउन्समेंट नहीं हुई है| हालाँकि रिपोर्ट्स की माने तो शो टीवी पर 4 जून से आने के लिए तैयार है| वहीँ अब सलमान खान के पहले मेहमान के बारे में भी जान लीजिये| सलमान खान की फिल्म रेस 3 की टीम पहली मेहमान बनने वाली|

ख़बरों की माने तो सलमान खान इस हफ़्ते से ही शो के सेट पर शूटिंग और उससे जुड़ी तैयारी के लिए पहुंचेंगे। यही नहीं बल्कि ये शो रात के 9 बजे आएगा| अभी कुछ समय पहले सलमान खान का एक प्रोमो बाहर आया था जिसमें वो एक लड़की से पूछते हैं कि कितने प्रतिशत भारतीय लड़के लड़कियों को पटाने के लिए अंग्रेजी का इस्तेमाल करते है? इसपर उस लड़की ने जवाब देते हुए कहा 80% जिसके बाद सलमान खान उसे इनाम देते हैं|

सलमान दस का दम 3 के साथ कमबैक कर रहे हैं। इसका नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। जहां सलमान बता रहे हैं कि आखिर आप कैसे सलमान से मुलाकात कर सकते हैं। इस नए वीडियो में सलमान अपने मस्तमौला दबंद अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

बता दे कि, सलमान खान ने आज एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो एक ऐप है। इस ऐप के जरिये लोग सलमान खान के साथ गेम खेलने पहुंच सकते हैं। शो में जाने के लिए ऐप के 40 लेवल्स को पार करना होगा और हर लेवल पर 20 सवाल होंगे। सारे लेवल पार करने वाले को ऑडिशन में जाने का मौका मिलेगा और उसमें से लकी विजेता सलमान खान के साथ दस का दम खेलेंगे।

इस दौरान क्या आप अपने बालों में तेल लगाते हैं ?, क्या पिता को कभी गले लगाया है ? और क्या आप शाकाहारी हैं ? जैसे सवाल पूछे जाएंगे। लेकिन असली खेल में सलमान का ट्रेड मार्क डायलॉग – ” कितने प्रतिशत भारतीय ..” जरूर होगा।

वैसे क्या आप सलमान खान के इस शो के लिए उत्साहित है? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।