Kumkum Bhagya Preview, January 30, 2020: रिया के बिछाए जाल में फस गई प्राची, अब क्या होगा रणबीर का

क्या प्राची के इस गलत कदम के वजह से रणबीर की जिंदगी मुश्किल में पड़ जाएगी, अब क्या करेंगे रणबीर

कुमकुम भाग्य

Kumkum Bhagya Preview, January 30: सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) में रणबीर और प्राची से जलने वालों की कमी नहीं है। तभी तो आए दिन इन दोनों पर कोई न कोई मुसीबत आती ही रहती है। कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में दिखाया गया है कि रणबीर और प्राची को एक साथ देखकर रिया को फिर से जलन होती है।

वह तब प्राची से मिलती है जब रणबीर किसी काम के लिए अभी के पास गया रहता है। वह तब प्राची को अपने साथ दोस्ती करने के लिए कहती है क्योंकि उनके परिवार पहले से ही एक दूसरे के साथ अच्छे रिश्ते में है।

तभी, प्राची को ऐसा लगता है की रिया पूरी ईमानदारी के साथ उसके साथ दोस्ती करना चाहती है इसीलिए प्राची रिया की दोस्ती स्वीकार कर लेती है। तभी रिया, प्राची को कुछ काम के लिए उसके साथ में नीचे जाने के लिए कहती है। वह प्राची से कहती है कि वह उसे कुछ नए कपड़े दिखाना चाहती है जो उसने खरीदे थे और अपनी कार के अंदर रखे है।

उसके बाद, प्राची रिया की योजना का शिकार हो जाती है। एपिसोड में आज माया आत्महत्या करने की कोशिश करने की कोशिश करते नजर आएंगी। कुमकुम भाग्य के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में, यह दिखाया गया है कि रिया प्राची के खिलाफ रणबीर को उकसाती है। वह उसे बताती है कि प्राची हमेशा उसके खिलाफ रही है। हालाँकि, रणबीर उसे बताता है कि प्राची कभी भी ऐसा नहीं करेगी और उन्हें खुदसे ज्यादा प्राची पर भरोसा है।

रणबीर की इन बातो से रिया हैरान हो जाती है। इस बीच प्राची माया के साथ पुलिस स्टेशन पहुंच जाती है। वह अधिकारियों को सूचित करती है कि उसने पहले गलत बयान दिया था। वह प्राची ने अपनी गवाही को बदलने की इच्छा भी व्यक्त की, प्राची के इस गलत कदम से क्या रणबीर की जिंदगी मुसीबत में पढ़ जाएगी। सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहिए हिंदी रश के साथ।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: