Kumkum Bhagya Spoiler Alert: कुमकुम भाग्य में प्रज्ञा पर आएगी सबसे बड़ी मुसीबत, जानिए क्या होगी वजह

प्रज्ञा अभि के इवेंट में एक खतरे में पड़ जाती है | अब प्रज्ञा का क्या होगा? क्या उसकी बेटियाँ रिया और प्राची उसे बचा पाएंगे? खैर, ये तो केवल आने वाला समय ही बताएगा।

प्रज्ञा (कुमकुम भाग्य)

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) इस समय के सबसे लोकप्रिय टीवी शो में से एक है और जल्द ही यह शो पांच साल पूरा करने जा रहा है| जल्द ही फैंस को महाएपिसोड देखने को मिलेगा| उसी के दौरान, हम देखेंगे कि अभि कैसे अपने म्युज़िक के जर्नी की सफलता का जश्न मनाने के लिए एक बड़े से इवेंट का आयोजन करेगा और वह आजा ज़िन्दगी नाम का एक नया एल्बम भी लॉन्च करेगा। अभि, प्राची को ये इवेंट संभालने के लिए कहेगा और वह ऐसा करने के लिए बेहद ही एक्साइटेड होती है| इस इवेंट में मुख्यमंत्री सहित प्रसिद्ध हस्तियां भाग लेंगी। सीएम की भूमिका सोनाली जोशी निभाती हुई नज़र आएँगी|

इस शो में हम आगे देखेंगे कि कैसे इवेंट वाले दिन, प्राची कार्यक्रम स्थल पर एक महत्वपूर्ण फ़ाइल लेना भूल जाएगी और बाद में, हम देखेंगे कि कैसे प्रज्ञा उसी जगह पर आ जाती है। जैसा कि हमने पहले बताया था, सीएम पर हमले की योजना बनाई गई है। घटना के समय, प्रज्ञा हमलावरों की बातचीत को सुन लेगी और उसे पता चलेगा कि शो के दौरान सीएम पर हमला किया जाएगा। इसके बाद प्रज्ञा खुद मुसीबत में फंस जाती है | अब प्रज्ञा का क्या होगा? क्या उसकी बेटियाँ रिया और प्राची उसे बचा पाएंगे? खैर, ये तो केवल आने वाला समय ही बताएगा।

महासंगम एपिसोड की बात करें तो ये एक स्टार-स्टड एपिसोड होने वाला है जिसमें कई सेलेब्स परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे। हालाँकि, इसमें एक बहुत बड़ा ड्रामा भी सभी को देखने को मिलेगा|

वर्तमान ट्रैक की बात करें तो हम देख पा रहे हैं कि कॉलेज कैंप में गिरने का झूठा बहाना बनाने की वजह से रिया को फिर से फटकार लगाई गई। वह प्राची से माफी मांगती है और आखिरकार दोनों के बीच में दोस्ती हो जाती है|

टीवी की टॉप 5 खबरों के लिए देखिए ये वीडियो…

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।