Kumkum Bhagya: कियारा के डॉक्यूमेंट चुराने प्रज्ञा के घर में घुसा अभि, इस राज के खुलासे के लिए परेशान हुई चाची

किंग की चाची कल से ही परेशान है कि वो कैसे अभि और प्रज्ञा के बीच जो कुछ चल रहा है वो उसके सामने लाना चाहती है। लेकिन किंग जब तक घर आता है अभि चला गया होता है।

किंग की चाची कल से ही परेशान है कि वो कैसे अभि और प्रज्ञा के बीच जो कुछ चल रहा है वो उसके सामने लाना चाहती है। लेकिन किंग जब तक घर आता है अभि चला गया होता है। किंग चाची से पूछता है कि वो उसे क्या दिखाना चाहती थी चाची उसे बताती है कि अभि को पुलिस स्टेशन से छुड़वा कर वो घर आ गई थी लेकिन उसके पीछे अभि भी आया था। वो कहती है कि दोनो एक कमरे में एक घंटे तक बंद थे। वो कहती है कि वो दोनो क्या बात करते हैं और क्या करते है कोई नही जानता है। किंग इस बार प्रज्ञा की बुराई सुनकर चाची को डांटता नही है जिसे चाची को लगता है कि हो सकता है कि किंग को उसकी बात पर यकीन हो रहा होगा। वो सोचती है कि मौका है वो उस फोटो को भी किंग को दिखा देगी जो उसने अभि और प्रज्ञा की खिंची है।

वहीं किंग से मिलने उसकी बेटी कियारा आ जाती है। इसी बीच चाची अपना फोन लेकर किंग के पास आ जाती है बहाने से की उसका फोन खराब है। किंग कियारा को देखकर उसे प्यार करने लगता है वो कहता है कि वो उसे याद कर रहा था। कियारा कहती है कि वो उसे बहुत कुछ बताना चाहती है लेकिन वो नही था। किंग भी उसे कहता है कि वो उसे मिस कर रहा था। इसी बीच चाची अपना फोन लेकर किंग के पास आ जाती है बहाने से की उसका फोन खराब है। वो प्रज्ञा और अभि के खींची हुई तस्वीर दिखाना चाहती थी। लेकिन तभी कियारा चाची का फोन खिंचती है तभी फोन पानी में गिर जाता है। चाची को गुस्सा आ जाता है और वो वहां से चली जाती है।

वहीं किंग पूरे परिवार वालों के साथ किसी बच्चों के इंवेट में जाने की बाद करता है। चाची किंग को लेकर चिंता जताती है। वहीं इसके बाद अभी और तनु आपस में बात करते हैं। तनु अभि को समझाती है कि वो उसे पति जैसा प्यार दें। तनु और अभि आपस में बहस करते हैं। तनु अभि को समझाती है कि वो प्रज्ञा को भूल जाए। तनु अभि को ये बार-बार जताती है कियारा अभि की बेटी नहीं हैं। तनु और अभि का झगड़ा हो जाता है। वहीं अभि कियारा को देखने के लिए प्रज्ञा के घर के बाहर खड़ा होता है। तभी कियारा घर से बाहर निकल जाती है और अभि कियारा को देखकर कार से बाहर आ जाता है। तभी प्रज्ञा की अवाज सुनकर अभि छुप जाता है। लेकिन प्रज्ञा को अहसास हो जाता है कि अभि वहीं कहीं आस-पास है। किंग प्रज्ञा को गाड़ी में बैठने के लिए आवाज देता है। तभी प्रज्ञा के हाथ में चोट लग जाती है। किंग प्रज्ञा के हाथों में ऑयल लगाता है।

ये सब देखकर अभि को बिलकुल अच्छा नहीं लगता है। वहीं प्रज्ञा के घर में अभि घुस जाता है और वो प्रज्ञा के कमरे को खोलने की कोशिश करता है, लेकिन उससे दरवाजा नहीं खुलता है। फिर उसको प्रज्ञा की पुराना किस्सा याद आता है कि वो हमेशा गेट की चाबी छुपा जाती है और वहीं चाबी को खोजता है तभी रुम की चाबी अभि को मिल जाती है और वो प्रज्ञा के रूम में चला जाता है। वहीं पार्टी में किंग और प्रज्ञा की जोड़ी की तारीफ करते हैं। प्रज्ञा के लिए किंग जूस लेकर आता है। इसके बाद प्रज्ञा कुछ परेशान सी नजर आती है तभी किंग सोचता है कि वो प्रज्ञा से पूछे कि वो अभि को जेल छुड़ाने क्यों गई थी। लेकिन तभी पार्टी सेरेमनी के लिए किंग को बुलाने लोग आ जाते है। किंग अपनी बात प्रज्ञा से नहीं कह पाता। वहीं उसके बाद प्रज्ञा अभि के बारे में सोचने लगती है। कहती है कि क्यों मैं उनके (अभि) बारें में सोच रही हूं।

वीडियो में देखिए छोटे पर्दे की Top 10 टीवी सीरियल

देखिए श्रीति झा की तस्वीरें…

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।