कुशाल टंडन के बर्थडे पर फैंस ने दिखाई अपनी दीवानगी, सोशल मीडिया पर कुछ इस अंदाज में किया विश

कुशाल टंडन के फैंस उन्हें बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। यहीं वो प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए वो उनसे जुड़ सकते हैं। एक फैन ने जहां कुशाल टंडन को टीवी का सबसे कुल स्टार बताया है

कुशाल टंडन को फैंस ने भेजी बर्थडे विश ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

टीवी के मोस्ट हैंडस्म हंक में से एक आने वाले एक्टर कुशाल टंडन का आज जन्मदिन हैं। एक हजारों में मेरी बहन है और बेहद जैसे शानदार टीवी सीरियल में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। कुशाल टंडन का जन्म 28 मार्च 1985 को लखनऊ में हुआ था। एक्टर की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है इस बात का अंदाज आप उनके बर्थ पर आए उनके फैंस के मैसेजिस को देखकर आप लगा सकते हैं।

कुशाल टंडन के फैंस उन्हें बर्थडे विश करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। यहीं वो प्लेटफॉर्म है जिसके जरिए वो उनसे जुड़ सकते हैं। एक फैन ने जहां कुशाल टंडन को टीवी का सबसे कुल स्टार बताया है। तो वहीं, एक फैन ने कुशाल टंडन को दुनिया की सभी खुशी हासिल होने की बात कही है। इसके साथ ही कुछ फैन कुशाल टंडन को विश करने के लिए #हैप्पीबर्थडेकुशालटंडन हैशटैग का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो कुशाल टंडन की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर में कुशाल टंडन काफी अच्छे लग रहे हैं। इससे यह साफ होता है कि कुशाल टंडन के कितने दीवाने हैं।

यहां देखिए कुशाल टंडन के फैंस द्वारा दी गई बर्थडे विश

वैसे हमें ये जानकर बेहद ही खुशी हो रही है कि कुशाल टंडन के फैंस उन्हें इतना पसंद करते हैं। वहीं, विशाल टंडन ने बॉलीवुड लाइफ को इस बात की जानकारी दी थी कि इस बार वो अपने बर्थडे पर वैष्णों देव के दरबार में मना रहे हैं। एक्टर ने अपनी बात में कहा, ‘मैं अपने परिवार के साथ वैष्णो देवी आया हूं। मैं यहां अपना जन्मदिन माना रहा हूं। हमारी जम्मू में कुछ दिन बिताने का प्रोग्राम है।’ इसके साथ ही एक्टर कुशाल टंडन ने यह भी कहा कि मेरा रेस्टोरेंट अप्रैल के आखिरी में खुल जाएगा। मैं यह कह सकता हूं कि यह मुंबई की सबसे बिजी जगहों में से एक है। मैं कई चीजों के साथ बिजी हूं जिसमें ये चीज मेंरी पहली प्राथमिकता थी।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।