Dance Deewane 2 Promo: माधुरी दीक्षित का दिखेगा दिलकश अंदाज, अर्जुन बिजलानी संग करेंगी मस्ती और धमाल

कलर्स टीवी ( Colors TV) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आने वाले डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 2 (Dance Deewane 2) से जुड़ा हुआ प्रोमो (Promo) रिलीज किया है। प्रोमो में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की खूबसूरत झलक देखने को मिली है।

डांस दीवाने 2 में माधुरी दीक्षित की झलक आई सामने (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

 एक्ट्रेस  माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक बार फिर लोगों के दिलों में डांस के लिए दीवानगी जगाने आ रही हैं। माधुरी दीक्षित डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 2 (Dance Deewane 2) में अपना जबरदस्त जलवा बिखेरती हुई नजर आएंगी। इस शो से जुड़ा प्रोमो हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। नए प्रोमो में एक्ट्रेस का बिल्कुल ही अलग अंदाज देखने को मिला है। वहीं, प्रोमो में दिखाया गया है कि माधुरी दीक्षित के साथ-साथ इस शो का हिस्सा कौन-कौन से सेलेब्रिटी बनते हुए नजर आएंगे।

दरअसल कलर्स टीवी (Colors TV) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आने वाले डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 2 से जुड़ा हुआ प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो की शुरुआत में माधुरी दीक्षित दो छोटे बच्चों के साथ डांस करती हुईं नजर आती हैं। प्रोमो में माधुरी दीक्षित अपने डांस के कुछ फेमस स्टेप करती हुईं दिखाई देती है। प्रोमो में दिखाया गया है कि डांस के इस रियलिटी शो में उम्र की कोई सीमा नहीं है।

यहां देखिए डांस दीवाने 2 का प्रोमो 

इसके अलावा प्रोमो में शो के बाकी जज कोरियोग्राफर तुषार कालिया और इंडियन फिल्म राइटर शशांक खेतान को भी दिखाया गया है। वहीं, टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी इस शो को होस्ट करते हुए नजर आएंगे। ये शो कितना मजेदार होगा वो तो देखने वाली बात है। डांस का ये रियलिटी शो कलर्स टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा। फिलहाल ये शो लोगों के बीच कब आ रहा है इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस डांस रियलिटी शो से पहले भी माधुरी दीक्षित झलक दिख लाजा की भी जज रह चुकी हैं। आपको ये खबर कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

यहां देखिए माधुरी दीक्षित से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।