नामकरण का अंतिम एपिसोड होगा इस दिन, नील करना चाहते है अवनि से शादी ?

नामकरण होगा ऑफ एयर, लेकिन नील करना चाहते है अवनि से शादी ?

नामकरण होगा ऑफ एयर, लेकिन नील करना चाहते है अवनि से शादी ?

टीवी का सबसे चर्चित शो ‘नामकरण’ के फैंस के लिए बुरी खबर हैं। बता दे कि जल्द ही आपका पसंदीदा शो ‘नामकरण’ बंद हो जायेगा। जी हां अब आप इस शो को नहीं देख पाएंगे, खबरों की मानें तो शो का आखिरी एपिसोड 18 मई को प्रसारित किया जाएगा। वहीं शो के निर्देशक महेश भट्ट ने एक वीडियो के माध्यम से सभी को शुक्रिया कह। गौरतलब हैं कि यह शो अपने शुरूआती दिनों से ही दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ था लेकिन पिछले कुछ दिनों से नामकरण की स्क्रिप्ट में बदलाव और नए चेहरों की एंट्री हुई उसके बाद से दर्शकों को ये शो लुभाने में कामयाब नहीं हो पाया। यही नहीं बल्कि टीआरपी के मामले में भी शो पिछड़ने लगा। इस शो में अभिनेता जैन इमाम और मशहूर अभिनेत्री अदिति राठौर मुख्य भूमिका में आते हैं। इन दोनों की केमस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

महेश भट्ट ने कहा, ‘नामकरण’, इतनी सारी यादें, इतने सारे मीठे लम्हे, सारे अनुभव को शब्दों में बांधकर आप तक पहुंचाना मुश्किल है। कभी हमने सोचा ही नहीं था कि इतना लंबा साथ होगा, लेकिन यह सफर बना आपके साथ चलने से, क्योंकि हम अकेले तो चल ही नहीं पाते। हम एंटरटेनमेंट के क्षेत्र से आते हैं हमारे अंदर जान फूंकते हैं आप, आपका प्यार। यही हमारा पेट्रोल होता है जिसके सहारे हम ऊंचाईयां छूते हैं। आप ही नामकरण को ले गए वहां, जहां वे आज पहुंचा हैं। शुक्रिया, शुक्रिया, तहे दिल से आपका शुक्रिया।

तकरीबन दो साल से दर्शकों के साथ प्‍यार के अटूट बंधन में बंध चुके इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं। हाल ही में शो में तीसरी बार लीप लिया गया है और कहानी को 10 साल आगे बढ़ाया गया है। इस शो के लीड स्‍टार्स जैन इमाम और अदिति राठौर को फैंस बहुत पसंद करते हैं। इन दोनों के बीच बॉन्‍डिंग भी काफी अच्‍छी है। हाल ही में जैन ने बताया था अगर उन्‍हें मौका मिला तो वह अदिति से शादी करना पसंद करेंगे।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.