Nagin 3 Finale: मौनी रॉय और सुरभि ज्योति चलेंगी ऐसी चाल कि याद रखेगा इंडिया, देखें वायरल वीडियो 

एकता कपूर का शो नागिन 3 (Nagin 3) का तीसरा सीजन खात्मे की तरफ है। तैयारी जोरो शोरो से है। सीजन 3 में सुरभि ज्योति (Surabhi Jyoti), पर्ल वी पुरी (Pearl v Puri), अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और रजत टोकस (Rajat Tokas) ने मुख्य किरदार निभाया।

नागिन 3 फिनाले की एक तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

एकता कपूर का शो नागिन 3 (Naagin 3) का तीसरा सीजन खात्मे की तरफ है। तैयारी जोरो शोरो से है। सीजन 3 में सुरभि ज्योति (Surabhi Jyoti), पर्ल वी पुरी (Pearl v Puri), अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और रजत टोकस (Rajat Tokas) ने मुख्य किरदार निभाया। ख़ास बात ये है कि नागिन 3 के फिनाले के लिए सीजन 1 और सीजन 2 के मुख्य किरदारों ने शूटिंग की है जिसनें मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, अदा खान, सुधा चंद्रन और करणवीर बोहरा का नाम शामिल है।

एकता कपूर ने तय कर लिया है नागिन 3 का फिनाले इतना तगड़ा बनाया जाए कि टीवी के दर्शक इस शो को कभी भूल ना पाएं। सोशल मीडिया पर फिनाले एपिसोड के कुछ वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

जी हाँ, कलर्स टीवी ने नागिन 3 के फिनाले सेट से मौनी रॉय (Mouni Roy) और सुरभि का एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में दोनों ही अभिनेत्रियां प्रेक्टिस करते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा हुआ है – मस्ती और मनोरंजन।

आप भी देखें नागिन 3 के सेट से मौनी रॉय और सुरभि का वीडियो 

नागिन शो को लेकर कुछ दिनों पहले ये खुलासा हुआ था कि सीजन 4 भी लाने की तैयारी में एकता कपूर जुट चुकी हैं। इस बात की भनक मीडिया को नागिन की रूही यानी करिश्मा तन्ना ने दी थी। कहा तो ये भी जा रहा है कि नागिन 4 में करिश्मा तन्ना एक अहम् किरदार में दिखाई देने वाली हैं।

हमें पता है कि नागिन 3 के खत्म होने की खबर ने आपको दुखी कर रखा है। आपको ज्यादा चिंता करने की जरुरत इसलिए नहीं है क्योंकि नागिन 3 की जगह एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो कवच 2 टीवी पर प्रसारित किया जाना है। इस शो के साथ ही दिया और बाती हम फेम दीपिका सिंह भी टीवी पर वापसी कर रही हैं। दीपिका के अपोजिट नामिक पॉल अहम् किरदार में होंगे। ये शो 25 मई से ऑन एयर हो जाएगा।

Naagin 3: मौनी रॉय-करणवीर बोहरा ने की नागिन 3 के कलाकारों संग मस्ती, सामने आई शूटिंग से जुड़ी कुछ झलक

एक्सक्लूसिव वीडियो में देखें पर्ल वी पूरी के साथ शानदार इंटरव्यू 

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।