टीवी के 5 सबसे अमीर एक्टर्स, एक दिन में होती है SHOCKING कमाई

टीवी के 5 सबसे अमीर Actors जानें एक दिन में कमा लेते हैं कितना? देखिये Top 5 Highest Paid And Richest TV Actors की लिस्ट

  |     |     |     |   Published 
टीवी के 5 सबसे अमीर एक्टर्स,  एक दिन में होती है SHOCKING कमाई
टीवी के 5 सबसे अमीर Actors जानें एक दिन में कमा लेते हैं कितना? देखिये Top 5 Highest Paid And Richest TV Actors की लिस्ट

छोटे परदे पर जब कोई सितारा रोमांस करता है तो ऑडिएंस के दिल की धड़कने बढ़ जाती है| सीरियल में तो ये एक्टर्स कई तरह की भूमिकाएं निभाते हैं जिनमें कई बार वो गरीब बनते हैं तो कई बार अमीर लेकिन बात की जाए रियल लाइफ की तो वो कितने अमीर हैं? ये आपने कभी न कभी जरूर सोचा होगा| तो आइये इस वीडियो में हम आपको बताते हैं टीवी के TOP 5 हाइएस्ट पेड एक्टर्स के बारे में|

5. शिवाजी सतम 

इस लिस्ट में नंबर 5 पर हैं अनुभवी एक्टर शिवाजी सतम । सीआईडी के एसीपी प्रद्युमन के तौर पर आप इन्हे बखूबी पहचानते हैं| शिवाजी सतम को अगर बहुमुखी एक्टर कहा जाए तो गलत नहीं होगा| उन्होंने नायक, पुकार, चाइना गेट जैसी तमाम फिल्मों में एक्टिंग की है|  शिवाजी सतम ने फ़िल्मी करियर शुरू करने के पहले काफी समय तक एक बैंक कैशियर थे| मराठी फिल्मों और मराठी टीवी धारावाहिकों में एक समय तक काम करने के बाद उन्होंने सीआईडी नाम के सीरियल से घर घर में अपनी पहचान बनाई| वो एक दिन के 1 लाख रुपये चार्ज करते हैं|

4. करण पटेल

इस लिस्ट में चौथे नम्बर पर करण पटेल हैं| एकता कपूर के सीरियल ये हैं मोहब्बतें के एक्टर करण पटेल को आप रमन भल्ला के तौर पर अच्छे से जानते हैं| इन्होने अपने करियर की शुरुआत कहानी घर घर की से की थी| लेकिन सबसे ज्यादा प्यार इन्हे ये हैं मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी के साथ काम करने के बाद मिली| उन्होंने टीवी इंडस्ट्री के कई अवार्ड्स अपने नाम किये हैं| करण पटेल एक दिन के एक लाख रुपये से लेकर 1 लाख 25 हज़ार तक चार्ज करते हैं|

3. रोनीत रॉय

View this post on Instagram

And this ones for all of you with lots of love!

A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy) on

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रोनित रॉय हैं| टीवी इंडस्ट्री में शायद ही कोई ऐसा हो जिसने रोनित रॉय को टीवी पर ना देखा हो लेकिन उनके फ़िल्मी करियर की शुरुआत ‘जान तेरे नाम’ से हुई थी| लेकिन फ़िल्मी करियर ज्यादा नहीं चला तो उन्होंने टीवी का रुख किया| एकता कपूर के धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ में उन्हें पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी| कसौटी ज़िन्दगी की में उन्होंने ऋषभ बजाज की भूमिका निभाई है। उन्होंने टीवी के बाद फिल्मों में दोबारा वापसी की है| हाल ही में, उन्होंने फिल्म, काबिल में एक भ्रष्ट राजनेता की नेगेटिव कैरेक्टर को प्ले किया था| एक टाइम था जब उन्हें टीवी इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहते थे| वो एक दिन के एक लाख 25 हज़ार चार्ज करते  हैं|

2. राम कपूर

View this post on Instagram

Ready to ride!!!!!!

A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor) on

इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर राम कपूर है| राम कपूर का चेहरा किसी हीरो की तरह नहीं है लेकिन जब वो परफॉर्म करते हैं तो लोग तालियां बजाने लगते हैं| वह टीवी के एक शानदार कलाकार है।कसम से में जय वालिया के किरदार से उन्हें पॉपुलैरिटी मिली थी| इसके बाद राम को बड़े अच्छे लगते हैं में भी देखा गया था| साक्षी तनवर के साथ उनकी केमेस्ट्री लोगों को बहुत ही पसंद आयी थी| राम कपूर ने सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है| जिसमें हमशक्लस, मेरे डैड की मारुती और एजेंट विनोद जैसी कई  फिल्में शामिल है| राम कपूर एक दिन के एक लाख 25 हज़ार से लेकर एक लाख 50 हज़ार चार्ज करते हैं| वह टीवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार है।

1. मिशेल रहेजा

इस लिस्ट में पहले नम्बर पर हैं मिशेल रहेजा| कई टीवी सितारों में से एक, मिशल रहेजा प्रतिष्ठित टीवी एक्टर है| उन्होंने इश्क़ का रंग सफ़ेद और लागी तुझसे लगन जैसे सीरियल्स के लिए एक दिन के एक लाख 60 हज़ार चार्ज किये थे| भले ही वो राम कपूर और रोनित रॉय जैसे जाना माना नाम ना हो लेकिन वो टीवी के ऐसे एक्टर हैं जो इन सबसे ज्यादा कमाई करता है|

 

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply