BFF संजीदा शेख को फनी अंदाज में मौनी रॉय ने किया बर्थडेविश, शेयर किया मस्ती भरा VIDEO

दृष्टी धामी (Drashti Dhami) और सानया ईरानी (Sanaya Irani) के बाद टेलीविजन बीएफएफ (BFF) के रुप में मौनी रॉय (Mouni Roy) और संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) को सबसे ज्यादा माना जाता है।

दृष्टी धामी (Drashti Dhami) और सानया ईरानी (Sanaya Irani) के बाद टेलीविजन बीएफएफ (BFF) के रुप में मौनी रॉय (Mouni Roy) और संजीदा शेख (Sanjeeda Shaikh) को सबसे ज्यादा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक साथ पार्टी करने, पजामा पार्टी में गपशप करने और विदेशी में छुट्टियां मनाने तक का काम मौनी रॉय और संजीदा शेख यह सब एक साथ करते हैं। आज, संजीदा के जन्मदिन के मौके पर उनकी सोल सिस्टर और बीएफएफ मौनी रॉय ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मौनी राय ने अपने और संजीदा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें दोनों बेहद ही फनी तरीके से डांस करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा तुम ( संजीदा) हर तरीके के प्यार और खुशी के लायक हो। जन्मदिन की शुभकामनाएं डॉल। ऐसा पहला मौका नहीं है जब मौनी रॉय ने संजीदा के साथ तस्वीरें शेयर की हो।

वहीं, कुछ समय से मौनी रॉय के फैंस को के. जी.एफ (KGF)  के गाने “गली गली ” (Gali Gali)  का इंतज़ार था और उनका ये इंतज़ार खत्म हो चूका है| के. जी.एफ का यह धमाकेदार आइटम नंबर अब युट्यूब पर रिलीज हो गया था| ‘गली गली’ गाने में मौनी रॉय की कातिलाना अंदाज और सेक्सी मूव्स देख कर एक बार को आपकी धड़कने बढ़ जाएंगी| इस गाने में मौनी रॉय के साथ सुपरस्टार यश कुमार भी दिखाई दे रहे थे।

यहां देखिए मौनी रॉय का पोस्ट…

मौनी के साथ यश कुमार भी गली गली आइटम नंबर पर एक साथ थिरकते हुए नजर आ रहे थे| हाल में ही रिलीज हुए गाने में मौनी के तीन अलग-अलग लुक को देखा जा सकता है जिसमें मौनी रॉय बेहद ही खूबसूरत लग रही थी| बता दें, पिछले दिनों इस गाने की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में हुई थी। तब से ही यह गाना खासा सुर्खियों में बना हुआ था। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2018 के दूसरे दिन मौनी रॉय ने एक सफेद रंग गाउन पहनकर रैंप पर चार चांद लगा दिए थे।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

यहां देखिए मौनी रॉय की खूबसूरत तस्वीरें…

ये देखिए मौनी रॉय प्यारा लुक…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।