एमटीवी एस ऑफ स्पेस 2 शो में कंधे की सर्जरी के बाद फिर लौट सकते हैं दीपक ठाकुर, सोशल मीडिया पर दिया हिंट

बिग बॉस (Bigg Boss) फेम दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) एमटीवी एस ऑफ स्पेस 2 ( MTV Ace of Space 2) में वापस एंट्री करने वाले हैं। देखिए खुद इस बात की जानकारी उन्होंने कैसे अपने फैंस को दी है।

दीपक ठाकुर एस ऑफ स्पेस में लौटेंगे वापस (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

बिग बॉस (Bigg Boss) फेम दीपक ठाकुर (Deepak Thakur) जल्द ही एमटीवी रियलिटी शो एस ऑफ स्पेस 2 (MTV Ace of Space 2) में वापसी करने वाले हैं। इस बात का हिंट दीपक ठाकुर ने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट के जरिए दिया। दरअसल बिग बॉस खत्म हो जाने के बाद दीपक इस शो में नजर आए, लेकिन एक टास्क के दौरान उन्हें कंधे पर चोट आई और इसके चलते उनके कंधे का ऑपरेशन करना पड़ा।

दीपक ठाकुर (Deepak Thakur MTV Ace of Space 2) ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया, उसमें उन्होंने लिखा- न जाने कितने चेहरों पर चेहरा छुपाए हैं लोग और अपनी पहली वाली/वाला को बाहर छोड़ कर आए हैं लोग। फिर से ये खेल शुरू हुआ है, अद्भुद अलबेला शुरू हुआ है। करारा जवाब मिलेगा ये पब्लिक है सब जानती है। इसी बीच पोस्ट के अंदर काफी सारे हैशटैग का इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने एक लाइन भी लिखी। दीपक ने लिखा- आप अंदर से कुछ और बाहर से कुछ और नजर आते हैं वाले कैटगिरी के लोग अब तुम्हारा क्या होगा कालिया। दीपक ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें वो शोल्डर बैंडेज पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखिए दीपक ठाकुर का पोस्ट…

इसके साथ ही इंडिया फोरम के सूत्रों ने दीपक के शो में दोबारा एंट्री लेने की बात पर पुष्टि की है। आपको बताते चलें कि दीपक ठाकुर के अलावा शो मेंमें बसीर अली, लुसिंडा निकोलस, श्रुति जैसे बड़े चेहरे पार्टिसिपेट दिखाई दे रहे हैं। इस शो का ग्रैंड प्रीमियर 24 अगस्त को हुआ था। क्या आप भी दीपक ठाकुर को वापस इस शो में देखने के लिए है बेताब तो यहां हमें कमेंट करके बताइए।

यहां देखिए दीपक ठाकुर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।