स्प्लिट्सविला 11 के विनर बने दोस्ती की मिसाल रखने वाले श्रुति सिन्हा-गौरव अलुघ, ग्रैंड फिनाले में हुआ धमाल

रोहन हिंगोरानी के निकल जाने के बाद होस्ट रणविजय सिंह ने श्रुति को गौरव अलुघ का पार्टनर बनाया। श्रुति को गौरव और रोहन के बीच में से किसी एक को चुनने का मौका दिया गया था।

एमटीवी स्प्लिट्सविला 11 के विनर ( ट्विटर)

श्रुति सिन्हा और गौरव अलुघ ने आखिरकार एमटिवी स्प्लिट्सविला सीज़न 11 का खिताब अपने नाम कर ही लिया। स्प्लिट्सविला 11 का ग्रैंड फिनाले 3 फरवरी, 2019 को रखा गया था। शो के विनर को प्राइज मनी के साथ ट्रॉफी भी मिली है। श्रुति ने अपने साथी रोहन हिंगोरानी के साथ शो में एंट्री की थी, लेकिन रोहन कुछ वक्त के बाद घर से बेदखल हो गए थे।

शो के अंदर रोहन हिंगोरानी के निकल जाने के बाद होस्ट रणविजय सिंह ने श्रुति को गौरव अलुघ का पार्टनर बनाया। श्रुति को गौरव और रोहन के बीच में से किसी एक को चुनने का मौका दिया गया था। उस दौरान श्रुति ने गौरव को चुना क्योंकि वह शो में इतना करीब आने के बाद उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। श्रुति और गौरव जल्द ही सबसे अच्छे दोस्त बन गए और शो में उनकी मजबूत दोस्ती ने उन्हें ट्रॉफी जीतने में मदद की।

फाइनल में, श्रुति-गौरव, शगुन पांडे और संयुक्ता हेगड़े के साथ कमिप्ट कर रहे थे। श्रुति और गौरव ने टास्क में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर सभी का दिल जीत लिया और जिसे शो के बाकी कंस्टेंट ने भी काफी पसंद किया। स्प्लिट्सविला सीज़न 11 में शगुन और संयुक्ता पहले रनर अप बने। वहीं, शो के सेमी फाइनल राउंड के अंदर होस्ट रणविजय सिंह और सनी लियोनी ने फाइनल में जाने वाले फाइनलिस्ट को चियर करने के लिए स्प्लिट्सविला के एक्स कंटेस्टेंट को शो पर बुलाया। इस दौरान रोहन ने श्रुति को प्रपोज़ किया और अपने घुटनों पर बैठ गए।

आपको बताते चलें कि गौरव जो की मुंबई के रहने वाले हैं, वो रोडीज सीजन 13 का भी हिस्सा रहे चुके हैं। वहीं, बात करें श्रुति सिन्हा की तो वो दिल्ली की रहने वाली है। रोडीज की एक्स कंटेस्टेंट होने के साथ-साथ उन्हें डांस इंडिया डांस सीजन 5 में भी देखा गया था। यानी कुल मिलकर इस शो का फाइनल काफी दमदार रहा।

यहां देखिए शो से जुड़े पोस्ट

ये था शो का टास्क

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।