नागिन 3: अनीता हस्सनंदिनी और पर्ल वी पूरी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, इस म्यूजिक वीडियो में साथ आएंगे नजर 

नागिन 3 में अनीता हस्सनंदनी, सुरभी ज्योति, वी पूरी और रजत जोकस मुख्य भूमिका में हैं। सभी का अभिनय बेहतर है लेकिन नागिन 3 की टीआरपी में कुछ ख़ास असर क्यों नहीं पड़ रहा, चिंता का विषय है।

अनीता हस्सनंदिनी और पर्ल वी पूरी की तस्वीर (फोटो इंस्टाग्राम)

टीवी पर इन दिनों सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में नागिन 3 का नाम भी शामिल है। क्योंकि ये एक थ्रिलर शो है। मेकर्स इस बार के नागिन 3 शो से ज्यादा खुश नहीं हैं क्योंकि पहले सीजन के मुकाबले नागिन 3 टीआरपी में कुछ ख़ास परफॉर्म नहीं है। नागिन 3 में अनीता हस्सनंदनी, सुरभी ज्योति, वी पूरी और रजत जोकस मुख्य भूमिका में हैं। सभी का अभिनय बेहतर है लेकिन नागिन 3 की टीआरपी में कुछ ख़ास असर क्यों नहीं पड़ रहा, चिंता का विषय है। लेकिन अभी भी एक बड़ी संख्या में इस शो को लोग पसंद कर रहे हैं। ऐसे में इस शो के मुख्य कलाकारों को लेकर एक खुशी की खबर ये है कि इन्हे एक नए प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किया गया।

पर्ल वी पूरी और अनीता हस्सनंदनी जिन्होंने नागिन 3 में अहम् किरदार निभाया है अब ये जोड़ी एक म्यूजिक वीडियो में भी देखी जाने वाली है। इंडिया फोरम की खबर के मुताबिक़ दोनों ही कलाकारों ने म्यूजिक वीडियो शूट कर लिया है जल्द इसे रिलीज भी किया जाएगा। हालही में टीवी अभिनेत्री अनीता हस्सनंदिनी ने अपने पति रोहित रेड्डी साथ एक म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है जिसे पाकिस्तानी सिंगर राहत फ़तेह अली खान ने गाया है।

वीडियो का टाइटल नाम है तेरी याद। अनीता हस्सनंदिनी के वीडियो को राज कुंद्रा और रोबिन बहल ने डायरेक्ट किया है। ख़ास बात ये है कि इस गाने को 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक़ नगीन 3 को लेकर अफवाह ये उड़ रही थी कि इस शो का बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में मिल रही जानकारी के मुताबिक़ अब इस शो को मई महीने तक खींचा जाने वाला है। अगर टीआरपी मैंटेन हो गई तो बात आगे बढ़ेगी। वरना नागिन 3 ऑफ एयर हो जाएगा। कहा तो ये भी जा रहा है कि नागिन 3 के साथ कवच 2 को रिप्लेस किया जा सकता है। कवच शो में विवेक दहिया और मोना सिंह मुख्य किरदार में हैं।

देखें अनीता हस्सनंदिनी की तस्वीरें 

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।