नागिन 3 फेम अनीता हसनंदानी का टूटा दिल, पति रोहित रेड्डी से जुड़ी थी ये अनमोल चीज

अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टूटे हुए फ्रेम की तस्वीर शेयर की है। फर्म के अंदर उनके पति रोहित रेड्डी के साथ उनकी तस्वीर लग हुई है।

अनीता हसनंदानी का टूटा दिल (इंस्टाग्राम)

इस वक्त अनीता हसनंदानी फेमस टीवी एक्ट्रेस में से एक हैं, जो कि सोशल मीडिया पर काफी अपडेट रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया सोशल मीडिया पर अपनी हैप्पी लाइफ से जुड़ा हुआ शेयर करती रहती हैं। इस बार लेकिन अनीता ने अपने टूटे दिल का हाल अपने फैंस को बताया है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि आखिर उनका दिल क्यों टूटा।

दरसअल अनीता हसनंदानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक टूटे हुए फ्रेम की तस्वीर शेयर की है। फर्म के अंदर उनके पति रोहित रेड्डी के साथ उनकी तस्वीर लग हुई है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होने टूटे हुए दिल के इमोजी का इस्तेमाल कैप्शन के तौर पर किया है। यदि इस कपल की बात करें तो हमारा ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अनीता और रोहित एक सुंदर कपल के रुप में जाने जाते हैं। उनकी केमिस्ट्री हर कोई पसंद करता और वे लगातार हमें कपल गोल देते रहते हैं और उनका प्यार हमेशा सुर्खियां बटोरता है। ऐसे में इस तस्वीर को देखकर कही न कही आपका दिल भी तोड़ा दुखा होगा।

यहां देखिए अनीता हसनंदानी का पोस्ट

आपको बताते चलें कि अनीता के पति रोहित रेड्डी एक बिजनेमैन हैं। दोनों ने 14 अक्टूबर, 2013 को सात फेरे लिए थे और अब उनकी शादी को पांच साल हो गए हैं। फिलहाल  दोनों अपनी  शादी को फुल एंजॉय कर रहे  हैं। दोनों को ट्रैवलिंग का बहुत शौक और हाल ही में उन्हें गोवा और यूरोप में छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था। वहीं, इस वक्त अनीता नागिन 3 सीरियल में नजर आ रही हैं। कुछ महीने बाद ये सीरियल बंद होने जा रहा है। इस सीरियल की जगह कवच 2 लेने वाला है। इतना ही नहीं एकता कपूर के नए सीरियल के लिए ऑडिशन भी शुरु हो चुके हैं।

यहां देखिए अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी की खूबसूरत तस्वीरें

दोनों एक साथ लगते हैं बेहद प्यारे

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।