कवच 2 से टीवी की दुनिया में फिर से वापसी करेंगी प्राची देसाई, लीड रोल में होंगे राम कपूर-साक्षी तंवर

सीरियल कवच (Kavach) अब अपने दूसरे सीजन के साथ लौटेगा, लेकिन इस सीजन में लीड एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) मौजूद नहीं रहेंगी। इसके साथ ही मोना के अलावा एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) और महेक चहल (Mahek Chahal) भी इस बार सीरियल का हिस्सा नहीं होंगे।

कवच 2 में नजर आएंगे राम कपूर और साक्षी तंवर

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का सीरियल नागिन (Naagin) हर सीजन लोगों के बीच में काफी फेमस रहा। नागिन 3 (Naagin 3) को उतना ही प्यार मिला जितना इसके पहले दो सीजन को मिला था। नागिन 3 अब जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा और इसका आखिरी एपिसोड 12 फरवरी को दिखाया जाएगा। इस सीरियल की जगह कवच 2 लेने वाला है, जिसमें कवच के पहले सीजन की तरह अलौकिक कहानी को दर्शाया जाएगा। कवच का पहला सीजन 2016 को ऑन एयर हुआ था।

सीरियल कवच (Kavach) अब अपने दूसरे सीजन के साथ लौटेगा, लेकिन इस सीजन में लीड एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) मौजूद नहीं रहेंगी। इसके साथ ही मोना के अलावा एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) और महेक चहल (Mahek Chahal) भी इस बार सीरियल का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी जगह एक्टर राम कपूर और एक्ट्रेस साक्षी तंवर नजर आएंगे। एक और दिलचस्प जानकारी यह है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई इस सीरियल के साथ छोटे पर्दे पर वापसी कर सकती हैं।

एक सूत्र ने टेली चक्कर को जानकारी दी है कि, “राम कपूर, साक्षी तंवर और प्राची देसाई अहम किरदार में कवच 2 में एक्टिंग करने के लिए बातचीत कर रहे हैं। साक्षी राम के किरदार की पहली पत्नी का रोल निभाएंगी जो परिवार द्वारा मार दी जाएगी और प्राची फिर दूसरी पत्नी के रूप में कदम रखेगी। 2016 में कवच सीरियल के सफर के बारे में हम आपको कुछ खास बात बताते हैं।2016 में कवच ने अपनी शुरुआत के कुछ हफ्तों के अंदर ही टीआरपी लिस्ट में टॉप स्थान हासिल कर लिया था। दूसरे सप्ताह सीरियल ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली थी।

कवच सीरियल ने सास-बहू के सीरियलों के बीच कुछ नया पेश किया था। कवच ट्रक की कहानी इसी बात पर घूमती रहती है कि कैसे एक पत्नी अपने पति को एक अलौकिक संपत्ति रखने वाले प्रेमी के बुरे चंगुल से बचाने की हद तक जाती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कवच 2 इस बार उसी जादू को फिर से बनाने में कामयाब होता है। आप क्या सोचते हो? नीचे कमेंट करके हमें बताइए।

यहां देखिए टीवी से जुड़ी हुई खबरें…

यहां देखिए साक्षी तंवर की तस्वीरें…

एकता कपूर के साथ साक्षी तंवर…

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।