नच बलिए 9 छोड़ते ही फैजल खान-मुस्कान कटारिया का हुआ ब्रेकअप, जानिए क्या रही अलग होने की वजह

नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) की बेस्ट जोड़ी रह चुकी फैजल खान (Faisal Khan) और मुस्कान कटारिया (Muskaan Kataria) का ब्रेकअप हो गया है। जानिए किस एक वजह के चलते अलग हुए दोनों।

फैजल खान और मुस्कान कटरिया हुए अलग (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

नच बलिए 9  (Nach Baliye 9) की सबसे बेस्ट जोड़ी में से एक रही है फैजल खान (Faisal Khan) और मुस्कान कटारिया (Muskaan Kataria)  की जोड़ी। इस कपल को नच बलिए के मंच पर उनकी केमेस्ट्री और डांस की वजह से पहचान मिली, लेकिन अब इस जोड़ी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फैजल और मुस्कान का ब्रेकअप हो गया है। इस बात की पुष्टि खुद मुस्कान ने एक बेवसाइट से बातचीत के दौरान दी है।

मुस्कान कटरिया (Muskaan Kataria Faisal Khan Breakup) ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर पुष्टि एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान की। उन्होंने कहा,’ हां मैं और फैजल अब अलग हो गए हैं। इस बारे में इस वक्त कुछ भी बताने की हालत में नहीं हूं। जैसे ही मैं थोड़ा ठीक महसूस करूंगी तब इस बारे में अच्छे से बात करूंगी। वहीं, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों का ब्रेकअप 15 दिन पहले ही हो गया था। इसके साथ ही मुस्कान सुलह करने की प्लान में नहीं हैं।

इसके अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों के अलग होने वजह है विश्वास न होना। खबर की माने तो मुस्कान को फैजल पर विश्वास नहीं था। उन्हें लगता था कि वो उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसलिए जब ये चीजे मुस्कान के कंट्रोल से बाहर हो गईं तो उन्होंने अलग होने का फैसला किया। फिलहाल मुस्कान अपने घर गई हुई हैं।

नच बलिए 9 के मंच पर मुस्कान और फैजल की जोड़ी को हर कोई पसंद करता था। दोनों की परफॉर्मेंस शो के जज और बाकी कंटेस्टेंट के साथ-साथ फैंस को भी काफी पसंद आती थी, लेकिन सेट पर हुए एक हादसे के चलते इस जोड़ी को शो छोड़ना पड़ा। चोट आने के बाद फैजल को डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी। जोकि फैंस के लिए एक बेहद ही दुख की खबर थी। वहीं, अब इनके ब्रेकअप की खबर फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। आपका इस जोड़ी के अलग होने पर क्या है कहना हमें कमेंट करके बताइए।

Nach Baliye 9: फैजल खान और मुस्कान कटारिया के बाहर होने पर जज ने लिया फैसला, इस हफ्ते शो में नहीं होगा ये काम

यहां देखिए नच बलिए से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।