Nach Baliye 9: शो का ग्रैंड प्रीमियर होगा खास, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शो पर आ सकते हैं नजर

नच बलिये 9 (Nach Baliye 9) में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) नजर आ सकते हैं। ये कपल शो के ग्रैंड प्रीमियर का हिस्सा हो सकते हैं। उनके साथ सलमान खान (Salman Khan) भी नजर आएंगे।

रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण(फोटो:ट्विटर)

नच बलिये का सीजन 9 (Nach Baliye 9) जल्द शुरू होने वाला है। इस सीजन में एक्स कपल कदम थिरकाते नजर आएंगे। इस बार इस सीजन को सलमान खान (Slaman Khan) प्रोड्यूस करेंगे। इसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। इसके एक प्रोमो में उर्वशी ढोलकिया अपने एक्स के साथ नजर आ रही हैं हालांकि उनके पार्टनर का चेहरा इसमें नहीं दिखाया गया है। लेकिन इस शो को लेकर इस बार ऑडियंस के बीच काफी उत्साह है। अब उनका ये एक्साइटमेंट और भी डबल हो सकता है क्योंकि इस शो में बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं।

जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो इसके ग्रैंड प्रीमियर के लिए मेकर्स  दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अप्रोच कर रहे हैं। ये दोनों सेलिब्रिटी गेस्ट कपल के रूप में ओपनिंग एपिसोड में नजर आएंगे। इतना ही नहीं, सलमान खान भी पहले एपिसोड का हिस्सा हो सकते हैं। खबर की मानें, तो दीपिका और रणवीर अपनी आने वाली फिल्म 83 की शूटिंग के लिए अभी लंदन में हैं। इसलिए इस शो के बारे में इनसे बातचीत जुलाई के दूसरे हफ्ते में तय की गई है।

अगर यह रिपोर्ट सच निकली तो सलमान, दीपिका, सलमान और रणवीर को एक ही फ्रेम में देखना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी की बात होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों सलमान के साथ डांस करते भी नजर आएंगे। आपको बता दें कि इस बार शो की जज के तौर पर रवीना टडंन (Raveena Tondon) नजर आएंगी। बाकी दो जजों के नाम अभी तय नहीं हुए हैं और उनकी तलाश जारी है। वहीं, इसे दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया होस्ट करेंगे।

क्या हुआ जब दीपिका पादुकोण से एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी ने मांगी आईडी

वीडियो में देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के क्यूट मोमेंट…

 

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।