नच बलिए 9 में क्या गौतमी कपूर और राम कपूर की जोड़ी आएगी नजर? एक्ट्रेस ने वेट लॉस को लेकर भी किया खुलासा

ऐसा कहा जा रहा है कि गौतमी कपूर (Gautami kapoor) और राम कपूर (Ram Kapoor) की जोड़ी नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) आ सकती है। अब इस खबर की सच्चाई से खुद गौतमी कपूर ने पर्दा उठाया। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने पति राम कपूर के वेट लॉस के बारे में भी बात की।

गौतमी कपूर और राम कपूर (फोटो:इंस्टाग्राम)

नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) कल से शुरू हो चुका है। हर बार की तरह इस सीजन भी कई सेलिब्रिटी कदम थिरकाते नजर आएंगे। इस बार इसे सलमान खान (Salman Khan) ने प्रोड्यूस किया है। इसके बीते एपिसोड में कुछ जोड़ियों से पर्दा उठ चुका है और वीकेंड में बाकी जोड़ियों के नाम भी पता चल जाएंगे। इस सीजन राम कपूर (Ram Kapoor) और उनकी वाइफ गौतमी कपूर (Gautami Kapoor) का भी इस शो का हिस्सा होने की खबर आ रही थी। क्या ये दोनों वाकई में शो पर नजर आएंगे? इस बारे में हाल ही में गौतमी कपूर ने बात करते हुए इसकी सच्चाई बताई है।

गौतमी कपूर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के एक इंटरव्यू में बताया, ‘इससे पहले कई सीजन के लिए इसके मेकर्स हमारे पास आ चुके हैं । वो 4 बार पहले भी इस शो के लिए हमारे पास आए थे। लेकिन हर बार किसी ना किसी वजह से हम ये शो नहीं कर पाएं। कभी प्रेग्नेंसी तो कभी राम कपूर के बिजी शेड्यूल की वजह से इसे ना कहना पड़ा।’ वहीं, उन्होंने इस सीजन का हिस्सा बनने पर कहा कि वो शो में एक या दो एपिसोड के लिए गेस्ट बनकर डांस करने आ सकते हैं, लेकिन एक कम्पेटिटर के तौर पर इसका हिस्सा बनने को लेकर वो निश्चित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसे मुकाबले के तौर पर करना उन दोनों के लिए कितना मुमिकन होगा ये कहना मुश्किल है।

वहीं, एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि इस खबर में कितनी सच्चाई है कि राम कपूर ने वजन कम करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है, तो इस पर गौतमी कपूर ने कहा

फिटनेस हमारे लिए काफी पर्सनल चीज है। इसके लिए आप किसी के साथ जबरदस्ती नहीं कर सकते हैं। राम ने एक दिन अपनी फिटनेस पर ध्यान देने की ठान ली और उसने कर दिखाया। राम खाने पीने के काफी शौकीन है। ऐसे में वेट लॉस के लिए अपनी डाइट कंट्रोल करना उनके लिए काफी मुश्किल था। इसी वजह से उनके वेट लॉस में इतना ज्यादा वक्त लगा। उन्होंने अपने ट्रांसफॉर्मेशन का आधा ही सफर तय किया है। उन्हें लगता है कि आने वाले 6 महीनों में वो अपने वेट लॉस के लक्ष्य को पूरी तरह से हासिल कर लेंगे।

वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी लाइफस्टाइल के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैं बेहद अनुशासन के साथ हर चीज खाती हूं। मैं पिछले 20-25 साल से अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हूं। मैं जब 14 साल की थी तो मैंने एक्सरसाइज करनी शुरू कर दी थी। अपनी दोनों प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों तक भी मैं काम कर रही थी।’ आपको बता दें कि ये दोनों एकता कपूर के सीरियल घर एक मंदिर में पहली बार साथ नजर आए थे।

प्राची देसाई और राम कपूर के बीच इस सीरियल में किस सीन फिल्माने में लगे 3 दिन, एकता कपूर ने ऐसे किया खुलासा…

वीडियो में देखिए राम कपूर का बोल्ड सीन…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।