TRENDING NEWS: ये रिश्ते हैं प्यार के में अबीर और कुणाल के बीच आएगी मिष्टी? पढ़ें खास खबरें

आज की खास ख़बरों में देखिये नच बलिये (Nach Baliye 9) में जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की जगह लेगा ये पॉपुलर होस्ट , मौनी रॉय (Mouni Roy) करेंगी कथक

ये रिश्ते हैं प्यार के (Hindi Rush)

ये रिश्ते हैं प्यार के में अबीर और कुणाल के बीच आएगी दरार?- शहीर शेख (Shaheer Sheikh) , ये रिश्ते है प्यार के (Yeh Rishte Hai Pyar Ke) में लोगों का दिल जीत रहे हैं| इस शो की कहानी लोगों को बहुत ही पसंद आ रही है| इस शो में उनकी रिया शर्मा (Rhea Sharma) उर्फ मिष्टी के साथ सिजलिंग और फ्रेश जोड़ी देखने को मिल रही है। इस शो के नए एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कैसे अबीर मिष्टी को अपनी फीलिंग के बारे में बताता है लेकिन वो उससे कहती है कि पहले से ही इस फैमिली में बहुत से कॉम्प्लीकेशंस हैं ऐसे में वो इसके लिए हां नहीं कह सकती है| वहीँ कार में दोनों को एक दूसरे के करीब देखकर कुणाल को दोनों के रिश्ते का पता चल जाता है| अब क्या इसकी वजह से दोनों भाइयों में दरार आ जायेगी? खैर, ये तो आगे ही पता चल पायेगा|

नच बलिये में मौनी रॉय करेंगी कथक- 

नच बलिए (Nach Baliye 9) पॉपुलर डांस रियलिटी शोज़ में से एक है| जल्द ही इसका सीज़न 9 लोगों के बीच आने वाला है| शो कई वजह से सुर्खियां बना रहा है| इन्ही में से एक खबर ऐसी भी आ रही है कि मौनी रॉय (Mouni Roy) इस शो के प्रीमियर एपिसोड पर परफॉर्मेंस देने वाली हैं| मुंबई मिरर के रिपोर्ट की मानें तो क्लासिकल डांस में महारत हासिल कर चुकी मौनी इस शो में अपने कथक का कौशल दिखाएंगी| रिपोर्ट्स की मानें तो मौनी कलंक फिल्म से आलिया भट्ट के गाने घर मोर परदेसिया पर परफॉर्म करेंगी| क्या आप मौनी के इस परफॉरमेंस के लिए एक्साइटेड हैं? कमेंट्स के ज़रिये बताइये|

नच बलिये में जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर की जगह लेगा ये पॉपुलर होस्ट- जल्द ही नच बलिए 9 का प्रीमियर होगा और फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है| एक तरफ हम सब खुश हैं कि जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) इस सीज़न को होस्ट करेंगे तो वहीँ अब ऐसी खबरें हैं कि कोई और नहीं बल्कि मनीष पॉल (Manish Paul) इन दोनों की जगह लेने वाले हैं| क्या आपको लगता है मनीष पॉल नच बलिये 9 के लिए बेस्ट होस्ट होंगे? कमेंट्स में अपने विचार बताइये|

ऑन स्क्रीन बेटे के साथ शिवांगी जोशी ने शेयर किया क्यूट वीडियो

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में एक प्यारे से बच्चे की माँ का किरदार निभाती हुई नज़र आ रही हैं| शो में ऑडिएंस को उनका और उनके बेटे कैरव की केमेस्ट्री बहुत ही क्यूट लगती है| लेकिन सिर्फ छोटे परदे पर ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी दोनों की केमेस्ट्री ऐसी ही है|

यहां देखिये ये वीडियो –

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।