एकता कपूर के सीरियल कवच 2 में नजर आएंगे नामिक पॉल, एक्ट्रेस दीपिका सिंह के साथ करते दिखेंगे रोमांस

एकता कपूर के आने वाले सीरियल कवच 2 के लिए दीपिका सिंह को फीमेल लीड रोल के लिए चुना गया है। इसका मतलब ये की एरिका फर्नांडिस नहीं बल्कि दीपिका सिंह होंगी जिनके साथ नामिक रोमांस करेंगे।

कवच 2 में नजर आएंगे दीपिका सिंह और नामिक पॉल ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अल्ट बालाजी की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एकता कपूर के आने वाले कवच 2 सीरियल के अंदर दो स्टार्स नजर आने वाले हैं, जिसमें से एक दीया और बाती हम सीरियल की एक्ट्रेस दीपिका सिंह हैं। तो वहीं, उनके साथ इस सीरियल के अंदर रोमांस करते हुए नामिक पॉल नजर आएंगे, जिन्हें कसौटी जिंदगी की 2 के लिए साइन किया गया था। जो कि प्रेरणा और अनुराग की जिंदगी में एंट्री करने वाले थे।

बॉलीवुड लाइफ के सूत्रों के मुताबिकनामिक पॉल को कसौटी जिंदगी की 2 के लिए साइन किया गया था, जोकि अब सीरियल में एंट्री नहीं करेंगे। इसके बजाय, नामिक को बालाजी टेलीफिल्म्स के एक बेहद ही फेमस प्रोजेक्ट के लिए चुना गया है। नामिक पॉल को कवच 2 में लीड रोल के लिए चुना गया है, जोकि नागिन 3 के बाद उसकी जगह पर ऑन एयर किया जाएगा। वहीं, ऐसा कहा जा रहा था कि कसौटी जिंदगी की 2 में नामिक पॉल मिस्टर बजाज का रोल निभाने वाले थे।

इसके साथ ही एकता कपूर के आने वाले सीरियल कवच 2 के लिए दीपिका सिंह को फीमेल लीड रोल के लिए चुना गया है। इसका मतलब ये की एरिका फर्नांडिस नहीं बल्कि दीपिका सिंह होंगी जिनके साथ नामिक रोमांस करेंगे। वेल हम बड़ी बेसब्री के साथ एकता कपूर के सीरियल कवच 2 का इतंजार कर रहे हैं।

वैसे आपको बतातें चलें कि ऐसा भी कहा जा रहा है कि कवच 2 के अंदर एकता कपूर की अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस साक्षी तंवर भी नजर आ सकती हैं। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस प्राची देसाई औऱ एक्टर राम कपूर भी नजर आएंगे। वहीं, इस सीरियल के पहले सीजन में मौना सिंह नजर आईं थी। इस सीरियल में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐसा भी कहा जा रहा है कि कवच 2 में साक्षी राम के किरदार की पहली पत्नी का रोल निभाएंगी जो परिवार द्वारा मार दी जाएगी और प्राची फिर दूसरी पत्नी के रूप में सीरियल के अंदर एंट्री करेंगी।

यहां देखिए एकता कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।