नजर फेम मोनालिसा ने को एक्ट्रेस नियाती फतनानी संग की खूब मस्ती, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फ्लाइंग किस वीडियो

इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें मोनालिसा और नियाति फतनानी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। मोनालिसा ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। तो वहीं, नियाती ने गोल्डन और ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है।

मोनालिसा अपनी को एक्ट्रेस नियाती फतनानी के साथ मस्ती करती हुई (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

सीरियल नजर की एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी को एक्ट्रेस नियाती फतनानी के साथ ऑफ स्क्रीन खूब मस्ती करती हुई नजर आई हैं। इसकी एक झलक मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपनी और नियति फतनानी का एक फ्लाइंग किस करते हुए का वीडियो शेयर किया है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। सीरियल में डायन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रे्स मोनालिसा अक्सर सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचाती हुई नजर आती हैं।

 इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया गया है उसमें मोनालिसा और नियाति फतनानी बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही है। मोनालिसा ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। तो वहीं, नियाती ने गोल्डन और ब्लू कलर की ड्रेस पहनी हुई है। मोनालिसा के इस वीडियो पर लोगों ने कई कमेंट किए हैं। जहां कुछ फैंस ने उनकी इस अदाओं पर दिले के इमोजी बनाकर भेजे हैं। तो वहीं, कुछ लोग दोनों एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यहां देखिए मोनालिसा का वीडियो…

इससे पहले मोनालिसा ने फिल्म कलंक के सॉन्ग ‘फर्स्ट क्लास’ पर जबरदस्त डांस किया था। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में  वह तीन लड़कों के साथ फिल्म कलंक के ‘फर्स्ट क्लास’ सॉन्ग पर डांस कर रही हैं। मोनालिसा ने जो वीडियो शेयर किया उसकी शुरुआत तीन लड़कों से होती है। तीन आपस में बात करते हैं कि मोनालिसा के मैडम के साथ काम कैसे करेंगे कोई स्क्रिप्ट भी तैयार नहीं है, इतने में मोनलिसा आती हैं और उनसे कहती हैं कि कोई टेंशन मत लो। इसके बाद फिल्म कलंक के ‘फर्स्ट क्लास डांस’ पर करने लगते हैं।

यहां देखिए मोनालिसा का वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।