डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में पहुंचे प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, जानिए बेबी प्लानिंग पर क्या सोचता है कपल?

डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी अपने बेबी प्लानिंग को लेकर कई खुलासे किए। प्रिंस और युविका ने अपने बॉलीवुड प्रॉजेक्ट्स को लेकर बात की। दोनों ने बीते साल 12 अक्टूबर को शादी की है।

  |     |     |     |   Updated 
डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च में पहुंचे प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, जानिए बेबी प्लानिंग पर क्या सोचता है कपल?
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी (फोटो- इंस्टाग्राम)

बिगबॉस सीजन 9 कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने बीते साल 2018 में 12 अक्टूबर को, दोनों ने अपने रिश्तें की एक नई पारी की शरुआत की। दोनों शादी के बन्धन बंध गए। प्रिंस और युविका की शादी ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खिया बटोरी और दोनों की शादी की फोटोज और वीडियो खूब वायरल हुए।

आपको बताते चलें प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली बार मुलाकात बिगबॉस के घर में हुई थी। जहां युविका को देखते ही प्रिंस ने उनसे फर्स्ट टाइम ऐट लव साइट की बात कही थी। समय बदलता गया और दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। दोनों को फिर एक साथ स्पॉट भी किया जाना लगा। 12 अक्टूबर को प्रिंस और युविका ने एक नई जिंदगी की शुरआत की।

प्रवीका (प्रिंस और युविका ) दोनों ही अभी अपने अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी है। युविका के पास जहां अभी कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स है, वहीं रोडीज़ फेम प्रिंस नरूला भी अपने निजी प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त है। हाल ही में इस कपल को फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर लॉन्च इवेंट में स्पॉट किया गया था। जब प्रिंस और युविका से उनसे बेबी प्लानिंग को लेकर सवाल किया गया तो इस पर प्रवीका ने कहा ” अभी हमारी शादी को केवल 3 महीने हुए है। अभी हम एक दूसरे के साथ समय बिता रहे है। साथ में घूम रहे है। दोनों साथ में कमा रहे है और अपने आने वाले फ्यूचर को लेकर प्लानिंग कर रहे है, और उसका भविष्य सुरक्षित और मजबूत बना रहे है।

आपको बता दें, ये कपल जल्द ही एक साथ काम करते हुए दिखाई देने वाला है। प्रिंस और युविका जल्द ही गोल्डी गोल्डन सॉन्ग में नजरआने वाले है। इससे पहले दोनों ने हैलो-हैलो सॉन्ग में साथ काम किया था। प्रिंस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस सॉन्ग की शूटिंग करते हुए कुछ फोटोज शेयर की थी।

यहां देखें प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लेटेस्ट तस्वीरें

यहां देखें हिंदीरश का लेटेस्ट वीडियो

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply