Newsmakers Of The Week TV: सनी देओल ने नच बलिए 9 में मचाया धमाल, गणेश चतुर्थी के रंग में रंगे टीवी स्टार्स

जहां एकता कपूर (Ekta Kapoor) और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच अनबन की खबरों ने भी इस पूरे हफ्ते सुर्खियां बंटोरी। वहीं, बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के वीडियो ने लोगों के बीच जबरदस्त धमाल मचाए रखा। जानिए इस पूरे हफ्ते कौन बना रहा न्यूज़ मेकर्स ऑफ द वीक।

इस पूरे हफ्ते इन टीवी सितारों का रहा जलवा (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

टीवी की दुनिया में इस हफ्ते किसका चला राज और कौन रहा बेकर, यदि ये सब आपने मिस कर दिया है तो घबराने की कोई जरुरत नहीं। अरे भई! हम आपको इस हफ्ते की टीवी हाइलाइट्स से जो रूबरू कराने वाले हैं। हम आपको बताएंगे इस हफ्ते टीवी के गलियारे में किसी सितारे की रही धूम। तो चलिए इंतजार किस बात का बताते हैं आपको इस हफ्ते क्या कुछ हुआ।

सनी देओल ने नच बलिए 9 में मचाया धमाल

नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) इस पूरे हफ्ते चर्चा में रहा। इस वीक फिल्म पल-पल दिल के पास (Pal Pal Dil Ke Pass) की स्टार कास्ट के शो में पहुंचने की खबरें सुर्खियों में रही। एक्टर सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल और सहर बांबा शो में इस हफ्ते पहुंची थी। लेकिन शो से जुड़ी कई झलक पहले ही स्टार प्लस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी थी, जिसने लोगों के बीच आने वाले एपिसोड को लेकर एक्साइटमेंट बनाए रखी।

यहां देखिए सनी देओल का वीडियो…

गणेश चतुर्थी के रंग में रंगे टीवी स्टार्स

– इस पूरे हफ्ते टीवी की दुनिया में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) की धूम देखने को मिला है। हिना खान से लेकर अनीता हसनंदानी गणपति बप्पा के दर्शन करतीं हुईं नजर आईं। वहीं, कुछ स्टार्स तो अपने घर बप्पा को लेकर आए। इतना ही नहीं एक्ट्रेस निया शर्मा तो गणपति बप्पा के आगमन पर जमकर डांस करती हुई भी दिखाई दी।

रोहित शेट्टी के शो ने बढ़ाई लोगों के दिलों की धड़कने

– इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी 10 से जुड़ी कई खबरें इस पूरे हफ्ते छाई रही। जहां एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने इस शो को गंभीर चोट आने के बाद छोड़ा। वहीं, इस शो को गुरुवार तक उसके टॉप 3 फाइनलिस्ट मिल चुके थे। ऐसे में लोगों के बीच लगातर इस शो को लेकर एक्साइटमेंट बनी रहीं।

एकता कपूर और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच दिखी थी अनबन

– वहीं, एकता कपूर (Ekta Kapoor) और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच अनबन की खबरों ने भी इस पूरे हफ्ते सुर्खियां बंटोरी। ऐसा तब हुआ जब एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी एकता कपूर के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए नहीं पहुंचीं। ऐसे में लोगों को ये लगने लगा कि दोनों के बीच फिर से तरकरार शुरु हो चुकी है, लेकिन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इन सभी बातों को खारिज कर दिया और एक दूसरे को दोस्त बताया।

सलमान खान ने बिग बॉस 13 को बनाया खास

– इस बार बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का जलवा भी लोगों के बीच बरकरार रहा। बिग बॉस 13 के दो प्रोमो और एक बीटीएस वीडियो ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाल मचाया। एक्टर सलमान खान शो से जुड़ी कई खासियत के बारे में फैंस को बताते हुए वीडियो में नजर आएं। सलमान खान ने बताया कि इस सीजन के चौथे हफ्ते में काफी कुछ होता हुआ नजर आएगा।

Newsmakers Of The Week TV: केबीसी के मंच पर बिग बी ने छुए सिंधुताई के पैर, क्रिकेटर श्रीसंत को मिली बड़ी राहत

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।