पहली बार इस रियलिटी शो में पहुंचे पैराग्लाइडिंग वीडियो से फेमस हुए विपिन साहू, भारती सिंह संग मिलकर किया धमाल

पैराग्लाइडिंग वीडियो (Paragliding Video) वाले विपिन साहू (Vipin Sahu) तो आप सभी को याद होंगे। जिनकी एक चीख ने कई लोगों का ध्यान अपनी और खींच लिया था। हाल ही में वो भारती सिंह (Bharti Singh) के द खतरा शो का हिस्सा बने और देखिए कैसे किया उन्होंने जमकर धमाल।

द खतरा शो में पहुंचे विपिन साहू

अपने पैराग्लाइडिंग वीडियो (Paragliding Video) से लोगों के बीच चर्चा में आने वाले विपिन साहू (Vipin Sahu) पहली बार किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनते हुए नजर आए। जी हां, विपिन साहू कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के द खतरा शो (The Khatra Show) में दिखाई दिए। उनके शो में आने से पहला एक छोटा सा वीडियो कलर्स टीवी (Colors TV) ने शेयर किया था, जिसमें विपिन, साहू भारती और हर्ष के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए।

कलर्स टीवी द्वारा जो वीडियो शेयर किया गया था उसमें ये  बताया गया कि द खतरा शो में विपिन साहू (Vipin Sahu The Khatra Show) आने वाले हैं। वीडियो में भारती सिंह और हर्ष, विपिन साहू से हाथ मिलाते हुए नजर आएं। वहीं, शो के बाकी लोगों ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। इसके साथ ही भारती सिंह ने भी एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया, जिसमें वो विपिन साहू से कई टास्क करती हुईं नजर आईं।

आप भी देखिए कलर्स टीवी का शेयर किया गया वीडियो…

क्यों चर्चा में आए विपिन साहू

दरअसल आपको बताते चलें कि विपिन साहू उस वक्त चर्चा में आए जब उनका पैराग्लाइडिंग करते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा, जिसमें वह बुरी तरह से डर और सहमे दिखाई दिए। उनको ऊपर तो कई तरह के मीम्स भी बनाए गए। भले इसमें विपिन पैराग्लाइडिंग करते वक्त अपनी जान जोखिम में महसूस कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका ये वीडियो उन्हें रातोंरात स्टार बना देगा।

Bharti Singh Birthday: 2 साल कम उम्र में खोया था पिता का साया, मां ने की थी गर्भ में मारने की कोशिश

यहां देखिए भारती सिंह से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।