एकता कपूर की सुपरनैचरल ड्रामा ‘नागिन 5’ में असीम रियाज नहीं बल्कि पारस छाबड़ा निभाएंगे अहम् किरदार?

पारस छाबड़ा की तस्वीर

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का फेमस शो ‘नागिन 5’ (Naagin 5) सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा हैं कि हिना खान (Hina Khan) के साथ लीड रोल में असीम रियाज (Asim Riaz) नहीं बल्कि पारस छाबड़ा (Paras Chhabra)  निभाने वाले है। आपको बता दें, नागिन 4 (Naagin 4) दिसंबर में ही शुरू हुआ था। इस शो में निया शर्मा (Nia Sharma), रश्मि देसाई (Rashmi Desai) अहम् किरदार में थी। इस शो ने अच्छी खासी टीआरपी जमा की थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते शो को आधे में रोकना पडा। और अब खबर हैं कि यह शो बंद होने वाला है।

मिली खबर के मुताबिक, लॉकडाउन खुलने के बाद मेकर नागिन 5 (Naagin 5) का अनाउंसमेंट करने वाले है। पहले खबर थी कि नागिन 5 में बतौर लीड रोल के बाद आसिम रियाज का नाम सामने आया है। लेकिन अभी पता चला हैं कि सुपरनैचरल ड्रामा में पारस छाबड़ा लीड रोल निभाने वाले है।

सूत्रों के मुताबिक, नागिन 5 (Naagin 5) के लिए पारस को सेलेक्ट किया गया है। हालांकि अभी तक नागिन 5 की फाइनल कास्ट लिस्ट नहीं आई है। पारस छाबड़ा के फैंस इस खबर से वाकई में बेहद खुश हुए होंगे। पारस छाबड़ा ने पहले भी मैथोलॉजिकल ड्रामा विघ्नहर्ता गणेश में नजर आ चुके है।

वहीं नागिन 5 दिव्यांका त्रिपाठी दाहिया का नाम जोड़ा जा रहा था लेकिन अभिनेत्री ने इस खबर को फेक न्यूज़ बताया है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: