Trending News: मुंबई पुलिस ने पायल रोहतगी को किया ट्विटर पर ब्लॉक, पान खाते ही निया शर्मा की हुई हालत खराब

जहां एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) से जुड़ा एक वीडियो कई बार दिखा जा रहा है। वहीं, श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक और बेटे रेयांश का एक क्यूट पल गुजारते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

आज की खास खबर 14 जुलाई 2019 (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

करिश्मा कपूर ने रिक्रिएट किया दिल तो पागल है का गाना

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor)ने डांस इंडिया डांस का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शो कि एक कंटेस्टेंट के साथ वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में करिश्मा कपूर और 15 साल की कंटेस्टेंट मानसी, फिल्म दिल तो पागल है के डांस कंपीटिशन, जोकि माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था, उस पर परफॉर्म कर रहे हैं। डांस इंडिया डांस के अन्य दोनों जज रफ्तार और बोस्को, दोनों की परफॉर्मेंस देखकर चीयर कर रहे हैं। करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor Dance Video) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,’डांस ऑफ एन्वी को इस क्यूटी(केंटेस्टें) के साथ रिक्रिएट करने में बहुत मजा आया।’

टीना दत्ता हुई अस्पताल में भर्ती

सीरियल डायन (Daayan) में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tinaa Datta) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस को तेज बुखार के चलते अचानक से अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बुखार होने के चलते एक्ट्रेस की तबीयत ठीक नही थी, जिसकी वजह से उन्होंने सीरियल के सेट से सीधा अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल अब उनकी तबीयत कैसी है इस बात की जानकारी सामने नही आई है।

श्वेता तिवारी की बेटी पलक और बेटे रेयांश का क्यूट वीडियो

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने छोटे भाई रेयांश से प्यार करती नजर आ रही है। ऐसा पहली बार नहीं है जब पलक ने कोई ऐसा वीडियो शेयर किया हो। वह पहले भी अपने भाई के साथ वक्त बिताते हुए का वीडियो .या फोटो शेयर कर चुकी हैं। हाल ही में जो उन्होंने वीडियो शेयर की है, उसमें वह अपने भाई के माथे पर किस करती नजर आ रही है।

चीखती हुई नजर आई एक्ट्रेस निया शर्मा

निया शर्मा (Nia Sharma) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह डरी हुई और चीखती नजर आ रही है। निया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जो वीडियो सामने आया है उसमें वह चखती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल निया शर्मा फायर पान खाना चाहती थी। पान का स्वाद चखने से पहले ही वह डरी हुई वीडियो में नजर आई, लेकिन बाद में उन्होंने हिम्मत करके फायर पान को मुंह में ले लिया और इसका स्वाद चखा। इस दौरान एक्ट्रेस की ये सारी हरक्कत उनका एक फ्रेंड वीडियो में रिकॉर्ड कर रहा था।

मुंबई पुलिस ने किया पायल रोहतगी को ब्लॉक

एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने मुंबई पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। आरोप में एक्ट्रेस मुंबई पुलिस पर खुद को ट्विटर पर ब्लॉक करने का आरोप लगा रही है। इस मामल में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह को मेल भी किया है। एक्ट्रेस ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस के ट्विटर का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा है- मुंबई पुलिस ने मुझे ब्लॉक क्यों किया है? इस पक्षपात के बाद तो मुझे हिंदुस्तान में रहने में भी डर लग रहा है।

यहां देखिए आज की खास खबर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।