पर्ल वी पुरी ने ‘पीर मेरी’ की सफलता के लिए फैंस को कहा शुक्रिया, म्यूजिक के लिए ऐसे जताया प्यार

पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) ने पीर मेरी (Peerh Meri) गाने की सफलता के बाद अपनी एक्टिंग और सिंगिंग करियर को लेकर अपनी बात रखी। एक्टर ने बताया कि अब म्यूजिक की दुनिया में वह ध्यान लगाना चाहते हैं।

सिंगिंग करियर को लेकर बात करते नजर आएं पर्ल वी पुरी (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri)  इस वक्त टीवी के फेमस सबसे एक्टर्स में से एक है। वह एक्टिंग करने के अलावा गाना भी काफी अच्छा गा लेते हैं। इस बात की झलक हमें उनके म्यूजिक वीडियो  ‘पीर मेरी’ (Peerh Meri)  में देखने को मिली, जिसमें वह एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (AnitaHassanandani) के साथ नजर आएं। लोगों ने उनके गाने को काफी पसंद किया, इस बात का शुक्रिया करते हुए पर्ल वी पुरी हाल ही में नजर आएं।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में पर्ल वी पुरी  (Pearl V Puri Look) ने अपनी एक्टिंग और सिंगिंग को लेकर बात की। उन्होंने इन दिनों चीजों के लिए अपना प्यार जताया। पर्ल ने कहा कि उन्हें सिंगिंग करना बहुत पसंद है और वह इसके बारे में बहुत भावुक हैं। अपने गाने को मिलने वाले रिस्पॉन्स पर एक्टर ने कहा कि वह खुश है कि लोगों ने इसे पसंद किया।

आगे पर्ल वी पुरी ने कहा,’ जब मैं आठवी क्लास में था तब से गाने लिख रहा हूं और मैंने 100 से अधिक कंपोजिशन पर काम किया है। मुझे लगा, म्यूजिक की दुनिया  में अपना करियर शुरू करने का यह सही समय है और मैं अच्छी शुरुआत के लिए आभारी हूं। इसके साथ ही मैं एक्टिंग भी अपनी जारी रखूंगा। मैं अपना समय बिल्कुल भी  बर्बाद नहीं करना चाहता हूं।

पर्ल वी पुरी ने कहा कहा कि वह सिर्फ एक ऐसे एक्टर नहीं रहना चाहते जो गा सकते हैं, बल्कि वह एक सिंगर और एक्टर के रूप में पहचाना जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह एक प्रोफेशनल सिंगर हैं और उसी में अपने करियर को लेकर गंभीर होना चाहते हैं।

यहां देखिए पर्ल वी पूरी से जुड़ा वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।