Yeh Hai Mohabbatein: ये है मोहब्बतें फेम अनुराग शर्मा ने गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता की शादी, तस्वीरें हुई वायरल

ये है मोहब्बतें (ये है मोहब्बतें) अभिनेता अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) ने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता ( Nandini Gupta) के साथ 31 जनवरी, 2020 को शादी कर ली है।

अनुराग शर्मा और नंदिनी गुप्ता की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

ये है मोहब्बतें (ये है मोहब्बतें) अभिनेता अनुराग शर्मा (Anurag Sharma) ने अपनी गर्लफ्रेंड नंदिनी गुप्ता ( Nandini Gupta) के साथ 31 जनवरी, 2020 को शादी कर ली है। बात दें, शुक्रवार से ही शादी की सारे रीती रिवाज शुरू हो गए थे, हल्दी, मेहंदी, संगीत और शादी बड़े धूम धाम से मनाये गए। शादी नंदिनी के घर नई दिल्ली में हुई है।

अनुराग और नंदिनी की शादी की कई तस्वीर और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में अनुराग और नंदिनी खूब डांस करते नज़र आ रहे हैं। जब शादी के मंडप में दोनों ने एक दुसरे को देखा तो दोनों की आँखों से आंसू निकल आये। कुछ वीडियो में दोनों ने कई बॉलीवुड सॉन्ग पर साथ में ठुमके लगाए। शादी के दिन अनुराग ने सफ़ेद शेरवानी पहनी थी। वहीं नंदिनी ने शादी का लाल लेहेंगा पहना था और दुल्हन के गहनों से श्रृंगार को पूरा किया था।

यहां देखें अनुराग और नंदिनी की शादी के वीडियो और फोटोज:

रिपोर्ट के मुताबिक, एक हफ्ते बाद अनुराग और नंदिनी का वेडिंग रिसेप्शन, अनुराग के घर प्रयागराज (अलाहबाद) में होगा। बता दें, अनुराग और नंदिनी 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद सोनो ने शादी करने का फैसला किया। वर्क फ्रंट की बाते करें तो, अनुराग और नंदिनी, दोनों ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना ली है। अनुराग ने पवित्र रिश्ता, ये है मोहब्बतें, कुमकुम भाग्य, जोधा अकबर, ये है आशिकी, इतना करो ना मुझे प्यार, कवच और उड़ान में अहम् किरदार निभाया है। वहीँ नंदिनी स्टार प्लस शो ढाई किलो प्रेम में नज़र आई थी।

दोनों साथ कितने अच्छे दीखते हैं, हैं ना? #AnuDini को हमारी तरफ से शादी की बहुत बहुत बधाई!

 

देखें हिंदीरश की ताज़ा वीडियो