Karan Oberoi Rape Case: पूजा बेदी ने किया रेप के आरोपी टीवी एक्टर करण ओबेरॉय का सपोर्ट, कही ये बात

पूजा बेदी ने रेप के आरोपी टीवी एक्टर करण ओबेरॉय (Pooja Bedi Karan Oberoi) का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि वह करण की बेस्ट फ्रेंड हैं और उन्हें पिछले 15 साल से जानती हैं।

पूजा बेदी ने अपने टीवी एक्टर दोस्त करण ओबेरॉय का सपोर्ट किया है। (फोटो- ट्विटर)

टीवी एक्टर करण ओबेरॉय (Karan Oberoi Rape Case) पर एक महिला ने रेप, इसका वीडियो बनाने और ब्लैकमेल के संगीन आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। केस दर्ज होने के बाद सोमवार को करण को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 9 मई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया। उनकी दोस्त पूजा बेदी (Pooja Bedi) और सुधांशु पांडेय ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर करण पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया।

पूजा बेदी (Pooja Bedi Karan Oberoi) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं करण को पिछले 15 साल से जानती हूं। मैं जिन अच्छे लोगों को जानती हूं उनमें करण सबसे पहले नंबर पर हैं। वो मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं। मैं हमेशा से ही महिला अधिकारों पर अपनी आवाज मुखर करती आईं हूं, लेकिन अब लगता है कि मुझे पुरुषों के लिए भी खड़े होना चाहिए और मीटू अभियान की तर्ज पर मैन टू मूवमेंट चलाना चाहिए।’

‘मैंने करण और आरोप लगाने वाली महिला की चैट पढ़ी है’

पूजा बेदी आगे कहती हैं कि उन्होंने करण और उस महिला की चैट पढ़ी है। वह महिला करण पर जबरन रिश्ता बनाने के लिए दबाव डालती थी। करण उसे नहीं बल्कि वह महिला करण को परेशान करती थी। करण ने उसके खिलाफ 2018 में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अक्टूबर में उस महिला ने भी करण के खिलाफ पुलिस (Karan Oberoi Mumbai Police) में झूठी शिकायत दर्ज करवा दी। पूजा कहती हैं कि करण दोषी नहीं बल्कि पीड़ित हैं।

सुधांशु पांडेय बोले- करण महिलाओं का सम्मान करते हैं

सुधांशु पांडेय ने अपने दोस्त करण ओबेरॉय (Karan Oberoi Rape Allegation) पर लगे आरोपों पर कहा, ‘मैं उन्हें 20 साल से जानता हूं। वो महिलाओं का सम्मान करते हैं। करण बेहद दयालु और सभ्य इंसान हैं। उनपर लगे आरोप झूठे हैं।’ बताते चलें कि पीड़ित महिला ने करण पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि करण ने उसे ब्लैकमेल करने की नीयत से उसका अश्लील वीडियो भी बनाया है।

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल से मिली थी करण को पहचान

महिला ने कहा कि करण वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अभी तक उससे काफी रकम ऐंठ चुके हैं। मुंबई पुलिस ने रेप और जबरन वसूली की धाराओं में अभिनेता के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। गौरतलब है कि करण ओबेरॉय ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ सीरियल से सुर्खियों में आए थे। वह म्यूजिकल बैंड ‘अ बैंड ऑफ बॉयज़’ के भी सदस्य हैं। करण अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘इनसाइड ऐज’ (Inside Edge) में भी मुख्य किरदार में दिखे थे।

रेप के आरोपों पर करण ओबेरॉय के वकील ने एक अहम स्टेटमेंट जारी किया था

करण ओबेरॉय पर लगा रेप का आरोप, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।