वेडिंग रिसेप्शन में प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का दिखा शाही अंदाज, डांस करते हुए Video वायरल

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन 21 अक्टूबर को रखा गया था...

बिग बॉस सीजन 9 का हिस्सा रह चुके युविका चौधरी और प्रिंस नरूला 12 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों ने 21 अक्टूबर को एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन रखा। रिसेप्शन चंदीगढ़ में रखा गया था। दोनों ने इस खुशी के माहौल में जमकर डांस भी किया। युविका और प्रिंस की इस खुशी में टीवी जगत के कई बड़े सितारे भी शामिल होने पहुंचे थे। करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर भी अपने दोस्त के इस खास मौके पर शरीक हुए थे।

अपने रिसेप्शन के वक्त प्रिंस नरूला ने ट्रेडिशनल आउट फिट पहना हुआ था। वहीं, युविका चौधरी एक दम प्रिंसेस की तरह लग रही थी। उन्होंने ग्रे कलर का गाउन पहना हुआ था, हाथों में चूड़ा और गले में डायमंड की ज्वैलरी पहनी हुई थी। दोनों ने बेहद ही शानदार तरीके से अपने रिसेप्शन के वैन्यू पर एंट्री मारी। रिसेप्शन का पूरा वैन्यू फुलों से सजा हुआ था। दोनों के परिवार वाले काफी खुश नजर आ रहे थे। इसके साथ ही युविका चौधरी और प्रिंस नरूला को एक साथ रोमांटिक डांस भी करते हुए देखा गया। दोनों कपल काफी प्यारे लग रहे थे।

देखें प्रिंस और युविका की खूबसूरत तस्वीर…

हाथों में हाथ डाले दिखे प्रिंस और युविका…

प्रिंस की प्रिंसेस बनकर आई थी युविका…

इस तरह से हुआ युविका और प्रिंस का स्वागत…

करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर पोज मारते हुए…

वहीं, शादी के वक्त लाल लहंगे में युविका चौधरी काफी खूबसूरत और प्यारी लग रही थी। वहीं, प्रिंस नरुला शेरवानी में एक हैंडसम राजकुमार की तरह नजर आ रहे थे। प्रिंस और युविका की शादी में टीवी जगत के साथ-साथ बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी भी पहुंचे थे। वहीं, ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान खान ने भी दोनों को शादी की शुभकामनाएं दी है।

शादी के वक्त प्रिंस नरुला और युविका चौधरी एक दूसरे को जिस तरह से देखकर मुस्कुरा रहे थे। उस वक्त उनका सच प्यार उनकी आंखों में साफ दिखाई दे रहा था।

इतना ही नहीं युविका चौधरी को प्रिंस ने किस भी किया। दोनों की इस खुशी में उनका रोडीज का परिवार भी शामिल हुआ।रणविजय सिंह और नेहा धूपिया इस दौरान काफी मस्ती करते हुए भी दिखाई दिए।

यहां तक की बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी दोनों की शादी में आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे। बिग बॉस और स्पिट्स विला के कंटेस्टेंट रहे चुकें बेनाफ्शा सूनावाला और प्रियंका शर्मा भी अपने दोस्त की खुशियों में शामिल होने पहुंचे थे।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।