Bigg Boss 11 में प्रियंक शर्मा पर आएगी आफत जब एक्स गर्लफ्रेंड दिव्या लेंगी एंट्री

प्रियंक शर्मा के लिए घर में बढेंगी मुश्किलें

प्रियंक शर्मा के लिए घर में बढेंगी मुश्किलें 

बिग बॉस के घर के घर में अभी हाल में ही प्रियंक शर्मा की गर्लफ्रेंड की एंट्री हुई थी| जहाँ दिव्या ने प्रियंक को बेनाफ्षा और हिना खान से नजदीकियों के लिए सुनाया था| यही नहीं बल्कि प्रियंक से ब्रेकअप भी कर या लेकिन दिव्या के जाने के बाद प्रियंक का कहना था कि उनका ब्रेकअप तो पहले ही हो चूका था फिर दिव्या अब उनसे ब्रेकअप करने क्यों पहुंची थी?

वैसे अगर घर में दिव्या की एंट्री होती है तो देखना होगा कि वो कैसे ड्रामे करने वाली हैं| इसके बाद घर में प्रियंक से जुडी खबरें भी बाहर आएँगी| आपको बता दें दिव्या और प्रियंक पहले ही स्प्लिट्सविला में एक कपल के तौर पर रह चुके हैं| हालाँकि दोनों ने अपना रिश्ता जेनुइन बताया था लेकिन नए रियलिटी शो में आने के बाद प्रियंक दिव्या नहीं बल्कि बेनाफ्षा के प्रति काफी अट्रैक्टिव हो गए थे|

हाल में ही घरवालों को टास्क दिया था जहाँ उन्हें घरवालों से मिलने का मौका मिला था| ऐसे में सभी के घर के सदस्य आये थे लेकिन प्रियंक शर्मा से मिलने पहुंची  थी दिव्या अग्रवाल| दिव्या ने घर में किसी से बात नहीं कि और उन्होंने प्रियंक से कहा कि घर में वो जो भी कर रहे थे वो सही नहीं है| उन्हें किसी की जरुरत नहीं है| उनका इशारा हिना खान की तरफ था|

वैसे दिव्या के अलावा प्रियंक शर्मा के साथ अपनी बढती नजदीकियों पर बेनाफ्षा ने सफाई देते हुए कहा था कि वो  उनके भाई जैसे हैं| बेनाफ्षा ने बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद इस बात का खुलासा किया कि घर में  और प्रियंक के बीच जो भी था वो सिर्फ एक मज़ाक था|

पूरे नाटक के बाद, खबरें सामने आईं कि दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस के घर में जाने और ये ब्रेकअप ड्रामा करने के लिए निर्माताओं से बहुत बड़ी अमाउंट ली थी| हालाँकि दिव्या ने इस बात को गलत खबर बताते हुए इन्स्टा पर पोस्ट किया| देखिये दिव्या का क्या कहना था|

आपको बता दें दिव्या और प्रियंक के ब्रेकअप की वजह बेनाफ्षा को माना जाने लगा था| हालाँकि इस बात का जवाब देते हुए बेन ने कहा था, “लोगों को लगता है कि मेरे वजह से ही प्रियंक और दिव्या का ब्रेकअप हुआ है| लेकिन जब मैं बाहर आई तो मैंने दिव्या से बात की| हम सबसे अच्छे दोस्त नहीं हैं, लेकिन हम अच्छी तरह से बात करते हैं। उसने मुझसे कहा, बेन, यह आपकी गलती नहीं है दिव्य की मुख्य समस्या यह है कि प्रियंका ने उसका नाम नहीं लिया था|”

यही नहीं बल्कि हाल में ही प्रियंक शर्मा को घर में हिना खान से ये कहते हुए देखा गया था कि वो उन्हें सिर्फ दोस्त ही समझते हैं इसके अलावा कुछ भी नहीं| जिसके बाद हिना खान गुस्सा हो गयी| उन्होंने कहा कि वो उन लड़कियों में से नहीं हैं जो प्रियंक की खूबसूरती पर फिसल जाएँ| बाद में प्रियंक को कहते हुए देखा गया कि हिना का ऐसा कहना बहुत ही घमंडी था|

अब घर में जब प्रियंक शर्मा के साथ दिव्या होंगी तो घर में बहुत ही बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा| क्या आप बिग बॉस के घर में इस ट्विस्ट के लिए तैयार हैं?

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।