देसी गर्ल ने निक को दुनिया के सामने किया KISS,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

प्रियंका ने किया निक को सबके सामने किस, इस अंदाज में मनाया मंगेतर का बर्थडे

  |     |     |     |   Updated 
देसी गर्ल ने निक को दुनिया के सामने किया KISS,सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका ने अपने मंगेतर को उनके जन्मदिन पर सबके सामने किस करके बर्थडे विश किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में छाया हुआ है। दोनों को लॉस एंजिलिस के स्टेडियम में देखा गया था।

जहां Seattle Mariners और Los Angeles Angels के बीच हुए बेसबॉल मैच के बीच में पूरे स्टेडियम ने मिलकर निक जोनस का बर्थडे मनाया। इस दौरान निक ने केक काटा और उसी मौके पर प्रियंका को सबके सामने किस किया।

प्रियंका ने भी इसी अंदाज में निक को उनके 26वें जन्मदिन की बधाई दी। प्रियंका चोपड़ा इस मौके पर बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी वहीं निक जोनस कैजुअल्स लुक में नजर आए।

गौरतलब है कि प्रियंका और निक ने अगस्त में मुबंई में रोका कर अपने रिश्ते को दुनियां के सामने कबूल कर लिया। अब इस कपल की शादी की भी खबरें आती रहती हैं। जिनके मुताबिक ये दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

बता दें निक और प्रियंका एक दूसरे को तकरीबन एक साल से डेट कर रहे थे। निक ने अपने दिल की बात प्रियंका से उनके जन्मदिन के मौके पर लंदन में कही थी, जिसके बाद प्रियंका ने निक के इस प्रपोजल पर तुरंत हां कर दी थी।

प्रियंका इन दिनों निक जोनस के साथ बिजी है, जिसके चलते उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत में काम करने से इंकार कर दिया था। वहीं निक जोनस अमेरिकी पॉप सिंगर है और उनकी कमाई 25 मिलियन डॉलर है|

इसके साथ ही इस कपल के बीच उम्र का भी काफी फासला है, जहां निक ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया वहीं प्रियंका जुलाई में अपना 36वां जन्मदिन मना चुकी है। इनकी उम्र के फासले को लेकर भी सोशल मीडिया में तरह-तरह की खबरें छाई रही।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: कविता सिंह

विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।

kavita.singh@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply