The Kapil Sharma Show: निक जोनस ने अपनी शादी के दिन खुद उठाए रसोई वाले सिलेंडर, प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान वो कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में पहुंचीं हुई थी जहां उन्होंने अपनी शादी को लेकर कुछ खुलासे किए।

पावर कपल प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस (फोटो-इंस्टाग्राम)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक (The Sky Is Pink) का जमकर प्रोमोशन कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर और धर्म का हवाला देने वाली जायरा वसीम जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। हाल ही में पीसी कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में पहुंचीं हुई थी। जहां कपिल ने उनकी जमकर खिंचाई की है। वैसे तो हम सभी इस बात को अच्छे से जानते हैं कि प्रियंका ने देसी मुंडो को छोड़ विदेशी बाबू निक जोनस (Nick Jonas) को अपना दिल दे दिया। लेकिन हाल ही में हमारे हाथ कुछ ऐसा लफा हैं जिसको सुनकर आप भी कहेंगे कि निक ‘कोई तुमसा नहीं’।

हम सभी जानते हैं कि अपनी शादी से कुछ दिन पहले, प्रियंका नई दिल्ली में अपनी फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग में काफी व्यस्त थीं वहीं शादी की तैयारियों के लिए निक जोनस अपने पूरे परिवार के साथ शादी से 10 दिन पहले प्रिपरेशन की देखरेख के लिए मुंबई आ गए थे। वहीं इससे जुड़ा प्रियंका ने एक किस्सा शेयर किया हैं। प्रियंका ने बताया निक शादी से 10 दिन पहले भारत आए थे ताकि तैयारियों में मदद कर सकें ताकि मैं काम के कमिटमेंट को पूरा कर सकूं। इतना ही नहीं एक समय ऐसा भी आया जब निक ने सिलेंडर भी उठाया था।

इतना ही नहीं वहीं प्रियंका चोपड़ा ने जयमाला समारोह के दौरान का एक मजेदार किस्सा शेयर किया जब प्रियंका के भाई ने उन्हें उठा लिया, जैसा कि हम आम तौर पर हिंदू शादियों में अक्सर होता हैं, तो जोनस परिवार ने इसे थोड़ा गलत समझा। निक के परिवार को लगा कि उन्हें अभिनय करना है। इसलिए, उन्होंने उसे उठा लिया हैं। प्रियंका ने आगे बताया कि उनकी तरफ से आठ सदस्य थे और हम केवल तीन।

खैर, सबसे मजेदार तो ये हैं कि कपिल शर्मा की बदौलत हमें प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी के बारे में कई जानकारियां मिलीं जो अन्यथा एक रहस्य बनी रहती। वहीं शोनाली बोस द्वारा निर्देशित द स्काई इज़ पिंक की बात करें तो ऐशा चौधरी नाम की एक युवा लेखक की कहानी पर आधारित है। जिसका गंभीर बीमारी के कारण 18 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding: 3720 घंटों में बना ‘देसी गर्ल’ का लहंगा, इसकी ये बात है सबसे खास

कुछ ऐसी हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी, यहां जानिए कैसे हुआ दोनों के बीच प्यार का इकरार…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।