पुनीत पाठक बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विनर, ट्विटर पर फैंस ने दी खास अंदाज में बधाइयां

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विजेता पुनीत पाठक बने। विनर बनने के बाद उनके फैंस ट्विटर पर उन्हें बधाई दी। वहीं, शो के फर्स्ट रनरअप आदित्य नारायण बने। तीसरे नंबर पर रिद्धिमा पंडित रही।

खतरो के खिलाड़ी सीजन 9 के विजेता पुनीत पाठक। (फोटोः ट्विटर/इंस्टाग्राम)

खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 के विनर की घोषणा हो चुकी है। शो होस्ट करने वाले रोहित शेट्टी ने पुनीत पाठक को इस सीजन का विनर घोषित किया है। ग्रैंड फिनाले में फाइनलिस्टों ने काफी सारी मस्ती की और अपने आखिरी स्टंट को परफॉर्म किया। आदित्य नारायण इस सीजन के पहले रनर अप रहे। पुनीत पाठके शो का विनर बनने पर उनके फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाइयां दीं।

खतरों का खिलाड़ी सीजन 9 जीतने के बाद पुनित पाठक ने कहा,’मेरे लिए इतना आसान नहीं था, यह जीत सिर्फ मेहनत, फोकस, दृढ़ संकल्प और आत्म विश्वास के कारण हुई है। खतरों के खिलाड़ी 9 के फाइनल विनर के रूप में ताज पहनाया जाना बहुत अच्छा लगता है। एक ऐसा शो को जो अपने कंटेस्टेंट को उनके डर का सामना करने और उनसे उबरने का निर्देश देता है, उनके आत्मविश्वास को हैरानीजनक तौर पर बढ़ाता है।’

खतरों के खिलाड़ी जीतने पर पुनीत पाठक

पुनीत पाठक के फैंस ने ट्विटर पर उन्हें बधाइयां दी और उनके लिए खुशी जताई। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 9’ के फिनाले काफी एंटरटेनिंग रहा है। इस फिनाले में अक्षय कुमार, भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया गेस्ट रहे। फाइनलिस्टों ने रोहित शेट्टी को सलामी भी दी। पुनीत पाठक की जर्नी ने काफी प्रभावशाली रही है। उन्होंने लगभग सभी टास्क को पूरा किया। उन्होंने फिनाले टास्क को भी शानदार तरीके से पूरा किया। ट्विटर पर उनके फैंस ने उन्हें मैसेज भी दिए।

यहां पढ़िए उनके फैंस के मैसेज…

पुनीत पाठक ने सभी टास्क किए पूरे

आपको बता दें कि पुनीत पाठक अकेल ऐसे कटेंस्टेंट रहे जिन्होंने अपने सभी टास्क को पूरा किया। आदित्य नाराणय ने लगभग सभी स्टंट को पूरा किया। फाइनल राउंड में इन दोनों के अलावा रिद्धिमा पंडित भी रहीं। इस साल की टीवी टीआरपी लिस्ट में यह खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 टॉप रहा है। इस सीजन की कटेंस्टेंट रही भारती सिंह ने ग्रैंड फिनाले को होस्ट किया।

यहां देखिए टीवी की खास खबरें…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।