रघु राम की पत्नी ने ब्लैक बिकिनी में फ्लान्ट किया अपना बेबी बंप, देखिए इस कपल का रोमांटिक अंदाज

रघु राम और पत्नी नेटली डि लूसियो की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों में नेटली अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईंं हैं।

राघु राम और उनकी पत्नी (फोटो साभार-इंस्टाग्राम)

रोडीज फेम रघु राम (Raghu Ram) की पत्नी नेटली डि लूसियो (Natalie Di Luccio) जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में नेटली डि लूसियो बिकीनी पहने हुए अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। सामने आई तस्वीरों में वो अपने पति रघु राम के साथ दिखाई दी। दोनों एक दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आए। नेटली ब्लैक बिकिनी पहने और बहुत ही बोल्ड अंदाज में दिखाई दी।

इस कपल की तस्वीरों को सोशल मीडिया सोशल (Social Media) पर काफी खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों की ये तस्वीरें काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। कपल अपने आने वाले बच्चे का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है साथ ही इसके स्वागत की खास तैयारियां भी कर रहा है। आपको बताते चलें कि उन्होंने अगस्त में इस खुशखबरी से सभी वाकिफ कराया था कि उनके घर कोई नन्हा मेहमान आने वाला है। इसके बात से ही नेटली लगातार इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी बंप की तस्वीरों को शेयर करती नजर आ रही हैं।

यहां देखिए कपल की तस्वीरें

रघुराम और नताली ने पिछले साल दिसंबर में दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की थी। उनकी शादी में दोनों परिवार और करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी। रघुराम की नताली डि लुसियो से यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने सुगंधा गर्ग से शादी की थी। उनकी शादी 12 साल चली। जाने तू या जाने ना फिल्म सहित कई बॉलीवुड फिल्मों में सुगंधा नजर आ चुकी हैं। जनवरी 2018 में उन्होंने तलाक ले लिया था। दोनों का जब डिवोर्स हुआ, तो रघुराम नताली के साथ रिलेशनशिप में थे। बताया जाता है कि रघुराम पहली बार नताली डि लुसियो से साल 2016 में मिले थे। उनकी दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के प्यार की गिरफ्त में आ गए। दिसंबर 2018 में दोनों शादी के बंधन मे बंध गए।

रोडीज फेम रघुराम बनने वाले हैं पिता, फैंस संग शेयर की पत्नी नताली डि लुसियो के प्रेग्नेंट होने की Good News

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।