Ram Kapoor Birthday: बेटी के एक बार कहने पर छोड़ दी थी राम कपूर ने सिगरेट, जानिए उनकी अनसुनी बातें

टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं और कसम से में नजर आने वाले एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करके अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको हैरान कर दिया था। राम कपूर का आज जन्मदिन है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे उनके कुछ अनसुने किस्से।

टीवी के सुपरस्टार राम कपूर आज अपना 45वां बर्थडे मना रहे हैं (फोटो-इंस्टाग्राम)

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ ‘कसम से’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे सीरियल में अपनी एक्टिंग का जादू बिखरने वाले टीवी के गोलू मोलू सुपरस्टार राम कपूर (Ram Kapoor) आज अपना 45वां बर्थडे मना रहे हैं। लास्ट बार टीवी की क्वीन एकता कपूर के शो ‘कर ले तू भी मोहब्बत’ और आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवयात्री में नजर आ चुके एक्टर राम कपूर आज-कल एक खास वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। जी हां, वो हैं उनका शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन। पिछले कुछ समय से उनकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है। जिसमें राम फैट से फिट नजर आ रहे हैं।

अपनी फिटनेस पर लंबे वक्त से काम कर रहे राम कपूर ने साल 2017 में जिम में पसीना बहाते हुए कई तस्वीरें शेयर की थीं। जिसके बाद से ही वो मीडिया की नजरों में चढ़ गए। कई टेलीविजन, बॉलीवुड और रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद, आज हम आपको बताएंगे बी-टाउन अभिनेता के बारे में कुछ ऐसे अनसुने किस्से जो आपको भी थोड़ा हैरान कर देंगे।

राम कपूर का जन्म 1 सितम्बर 1973 को दिल्ली में मीडिल क्लास पंजाबी फैमिली में हुआ। राम की स्कूलिंग नैनीताल के फेमस शेरवुड कॉलेज से हुई है। कॉलेज टाइम में राम पर इंग्लिश लैंग्वेज का खुमार इस कदर हावी था कि वह बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड फिल्म देखना पसंद करते थे।

क्या आप जानते है कि टेलीविजन इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम होने के बावजूद राम कपूर खुद टेलीविजन नहीं देखते हैं। जी हां, लगा ना जोर का झटका एक इंटरव्यू में राम ने इस बात का जिक्र किया था की वो टीवी कम देखते हैं। सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं में साक्षी तंवर के साथ रोमांटिक सीन शूट करने वाले राम को इस शो से बहुत फेम मिला था।

टीवी पर अपना जादू बिखरेने वाले राम कपूर को फिल्म हमशक्ल में उनकी एक्टिंग के लिए आज भी याद किया जाता है। इतना ही नहीं राम ने टीवी ड्रामा क्वीन ‘राखी का स्वयंबर’ भी होस्ट किया था। सीरियल कसम से में जय वालिया के किरदार को बखूबी से जीने वाले राम ने कई खिताब भी अपने नाम किये है जिसमें से इंडियन टेली अवार्ड 2006, 2007, 2008 बेस्ट एक्टर अवार्ड शामिल है।

राम कपूर बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ एक बिंदास डैडी भी हैं। पहले वो एक दिन में 50 सिगरेट पीते थे लेकिन एक दिन अचानक से अभिनेता ने धूम्रपान छोड़ दिया क्योंकि उनकी बेटी सिया ने उनसे एक दिन पूछ लिया था कि वो इतनी सिगरेट क्यों पीते हैं। राम और उनकी पत्नी गौतमी को घर एक मंदिर के सेट पर प्यार हो गया। उनकी शादी एक कहानी होगी जो वे अपने पोते को भी बताएंगे, क्योंकि राम ने गौतमी को एक ‘जंगली पार्टी’ में परपोज़ किया था और वह सहमत हो गई।

ये भी पढ़ें: राम कपूर ने ऐसे किया 30 किलो वजन कम, आप भी हो सकते हैं एक्टर की तरह फैट से फिट

जब साक्षी तंवर के साथ रोमांस करने पर सुर्खियों में आए थे राम कपूर…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।