रामानंद सागर का फेमस शो श्रीकृष्णा का री-टेलीकास्ट आज से टीवी पर होगा शुरू, यहाँ जाने समय

लॉकडाउन के बीच श्रीकृष्णा का री-टेलीकास्ट होना फैंस के लिए ये बहुत ही खुशी की बात होगी। श्री कृष्णा का 3 मई से रात 9 बजे प्रसारण किया जाएगा। अगले दिन सुबह 9 बजे इसका रिपीट टेलीकस्ट आएगा।

रामानंद सागर का फेमस शो श्रीकृष्णा का री-टेलीकास्ट

Lockdown Updates: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से लॉकडाउन जारी किया गया हैं। इस लॉकडाउन के दौरान सभी लोग अपने घरों में ही कैद हैं। इस बीच घर बैठे लोगों को बोरियत ना हो इसके कारण टीवी पर इन दिनों पुराने शोज का प्रसारण हो रहा है। लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर का हिट शो रामायण शुरू हो हो गया था। इसके साथ ही रामायण पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा देखने जाना वाला शो बना। शो को दर्शकों का खूब सारा प्यार मिला। रामायण के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई। 2 मई को उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ। उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड किया। अब रामायण के बाद आज से यानी 3 मई से रामानंद सागर का शो श्रीकृष्णा का री-टेलीकास्ट होगा।

बता दे, लॉकडाउन के बीच श्रीकृष्णा का री-टेलीकास्ट होना फैंस के लिए ये बहुत ही खुशी की बात होगी। श्री कृष्णा का 3 मई से रात 9 बजे प्रसारण किया जाएगा। अगले दिन सुबह 9 बजे इसका रिपीट टेलीकस्ट आएगा। बता दें कि ये शो 1993 में रिलीज हुआ था। इस शो में सर्वदमन डी बनर्जी ने कृष्णा का रोल निभाया। शो के किरदार निभाने वाले कलाकारों को दर्शकों को उस दौर में भी खूब प्यार मिला था। शो में स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्णा का किरदार निभाया था। शो में स्वप्नील जोशी उत्तर रामायण में कुश बने थे। शो में दीपक देऊलकर ने बलराम, पिंकी पारीख ने रुकमणि, रेश्मा मोदी ने राधा का किरदार निभाया था।

जब ये शो आया था तब उस दौर में रामायण और महाभारत की पॉपुलैरिटी चरम पर थी, श्री कृष्णा पर बना ये शो भी दर्शकों को बेहद पसंद आया था। इस शो की गिनती भी एपिक शोज में की जाती है। अब देखना होगा कि रामायण और उत्तर रामायण के बाद शो श्रीकृष्णा फैंस का दिल जीतने में कितना सफल होगा। बता दे, रामायण शो ने लॉकडाउन के दौरान खूब टीआरपी बटोरी।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: