Ramayan: अरुण गोविल रामायण के प्रसारण के बाद अब ट्विटर पर भी जुड़ गए फैन्स के साथ, बोले जय श्री राम

हाल ही में 'रामायण' में श्रीराम जी का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ट्विटर पर भी अपने फैन्स के साथ जुड़ गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद दी है। अरुण गोविल ने ट्विटर पर आते ही एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अरुण गोविल फोटो (इंस्टाग्राम)

Ramayan: कोरोनावायरस (CoronaVirus) के चपेट में अब तक लगभग पूरा देश आ चूका है। वायरस के खतरे को देखते हुए देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन (Lockdown) किया गया है। इस लॉक डाउन के बिच लोगों ने रामायण और महाभारत को दुबारा प्रसारित करने की अपील की। ऐसे में अब दूरदर्शन पर रामायण (Ramayan) को फिर प्रसारण किया जा रहा है। लोग रामायण को पंसद कर रहे हैं। मात्र कुछ ही दिनों में रामायण को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं। वहीं, बता दें, रामायण (Ramayan) ने टीआरपी के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

अब हाल ही में ‘रामायण’ में श्रीराम जी का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) ट्विटर पर भी अपने फैन्स के साथ जुड़ गए हैं। इस बात की जानकारी एक्टर ने खुद दी है। अरुण गोविल ने ट्विटर पर आते ही एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अरुण गोविल ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आखिरकार मैंने ट्विटर जोइन कर लिया है। जय श्री राम.” अरुण गोविल के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट और लाइक कर रहे हैं और साथ ही उनका स्वागत कर रहे हैं। एक फैन ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आपकी यह मुस्कुराहट सभी दुखों को खत्म कर देती है. स्वागत है.”

रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक ‘रामायण’ तीन दशक से अधिक पुराना है और इसने 2015 के बाद से हिंदी जीईसी शो के लिए उच्चतम रेटिंग प्राप्त कर छोटे पर्दे पर ऐतिहासिक वापसी की। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BRC) की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ ने पिछले सप्ताहांत के चार शो में 170 मिलियन दर्शकों की भागीदारी की हैं। वही लगातार इस शो की पॉपुलैरिटी बढ़ते जा रही हैं।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: