‘रामायण’ ने 33 साल बाद बनाया विश्व रिकॉर्ड, बना दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला प्रोग्राम

'रामायण' (Ramayan) का दूरदर्शन पर दोबारा से प्रसारण भी शुरू कर दिया है। अब 'रामायण' (Ramayan Worldwide records) ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।

रामायण

कोरोना (Coronavirus) संकट के चलते देश में लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ (Ramayan) का दूरदर्शन पर दोबारा से प्रसारण भी शुरू कर दिया। अब ‘रामायण’ (Ramayan Worldwide records) ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बना लिया है। राष्ट्रीय चैनल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस रिकॉर्ड की जानकारी दी है है। ‘रामायण’ के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

दूरदर्शन के ट्वीट के मुताबिक ‘रामायण’ को 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है। इस संख्या ने दुनिया भर में शो के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। कोरोना वायरस से देशभर के लोग इस समय अपने घर के अंदर बंद है। टीवी पर किसी भी सीरियल का कोई नया एपिसोड प्रसारित नहीं हो रहा है क्योंकि टीवी धारावाहिक, फिल्मों और वेब सीरिज की शूटिंग 17 मार्च से बंद है।

दूरदर्शन के ट्वीट के मुताबिक ‘रामायण’ को 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है। रामायण के दोबारा प्रसारण से ‘रामायण’ के प्रमुख किरदार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वे लोगों से मिलने वाले प्यार और प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

बता दें लॉकडाउन के चलते इस समय दूरदर्शन पर अस्सी और नब्बे के दशक के कई धारावाहिकों का दोबारा प्रसारण किया जा रहा है। इन धारावाहिकों में रामायण और महाभारत के साथ शक्तिमान, बुनियाद, चाणक्य, प्रमुख हैं। वहीं टीआरपी के मामले में बीते कई हफ़्तों से रामायण और महाभारत टॉप पर बने हुए हैं।

करीना कपूर ने शेयर की ऋषि कपूर की वीडियो, सैफ अली खान भी आ रहे हैं नजर, देखें वीडियो

हिंदी रश की ताजा वीडियो देखें:

 

 

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.